By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किरेन रिजिजू ने की ओवैसी की तारीफ, एलन मस्क के बयान पर छिड़ी बहस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

किरेन रिजिजू ने की ओवैसी की तारीफ, एलन मस्क के बयान पर छिड़ी बहस

News Desk
Last updated: 2026/10/17 at 4:46 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी की बातें करते हैं, हालांकि उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध किया जाता है. रिजिजू ने कहा कि अगर विपक्ष के कुछ नेता उनकी बात नहीं सुनना चाहते, तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा, "अब साफ हो गया है कि कौन एंटी-इंडिया गैंग है। 

रिजिजू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ओवैसी ने अमेरिकी कारोबारी एलॉन मस्क की भारत के राजनीतिक और कारोबारी फैसलों को लेकर की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाए थे. ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने और किसी विदेशी कारोबारी को भारत के फैसलों पर सवाल उठाने का अधिकार देने के बीच अंतर बताया था। 

बैकग्राउंड: ओवैसी ने एलॉन मस्क पर बोला था हमला
इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने एलॉन मस्क पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं और आगे भी रहेंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी विदेशी कारोबारी को भारत के प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की टिप्पणी करने की छूट दी जाए. उन्होंने सवाल उठाया था कि बीजेपी और मोदी सरकार विदेशी कारोबारी के सामने जवाब देने से क्यों हिचक रही है। 

यह विवाद मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मिलने में हो रही देरी से जुड़ा है. मस्क ने आरोप लगाया था कि भारत में कारोबारी हित उनकी कंपनी के बाजार में प्रवेश में बाधा डाल रहे हैं. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम लेते हुए भी सवाल उठाए थे। 

ओवैसी ने कहा था कि भारत के संसाधनों का इस्तेमाल कैसे होगा, यह फैसला देश खुद करेगा. उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने का मतलब यह नहीं है कि किसी विदेशी कारोबारी को भारत की नीतियों पर हावी होने दिया जाए। 

राहुल गांधी ने भी मस्क की टिप्पणी पर साधा था निशाना
एलॉन मस्क की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी थी. मस्क ने जब पूछा कि क्या मुकेश अंबानी भारत के असली बॉस हैं, तो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “भारत में आपका स्वागत है, एलॉन. उस दूसरे शख्स के बारे में जानने तक इंतजार कीजिए.” राहुल की इस टिप्पणी को गौतम अडानी और प्रधानमंत्री मोदी के संबंधों पर कांग्रेस के पुराने आरोपों से जोड़कर देखा गया। 

इस तरह मस्क के बयान पर राहुल गांधी और ओवैसी की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं. राहुल गांधी ने इसे कारोबारी और राजनीतिक प्रभाव के मुद्दे से जोड़ा, जबकि ओवैसी ने विदेशी कारोबारी की ओर से भारत के फैसलों पर सवाल उठाने को राष्ट्रीय हित का मुद्दा बताया। 

You Might Also Like

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- हाइड्रोजन बम का दावा दिवाली का पटाखा भी नहीं निकला

पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल, महिला तृणमूल अध्यक्ष सबीना यास्मीन ने दिया इस्तीफा

CJI सूर्यकांत के मुहावरे से बनी MJP, 72 घंटे में 3 लाख फॉलोअर्स

शाह का राहुल पर हमला, बोले- 2029 में हार के लिए रहें तैयार

राहुल गांधी के NEET बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- तमिल भाषा को मोदी सरकार ने दिया सम्मान

News Desk October 17, 2026 October 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 24 अक्टूबर तक जेद्दा-रियाद-दम्माम की उड़ानें रद्द एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 24 अक्टूबर तक जेद्दा-रियाद-दम्माम की उड़ानें रद्द
Next Article स्टारलिंक विवाद में एलन मस्क के बदले तेवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान की तारीफ स्टारलिंक विवाद में एलन मस्क के बदले तेवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान की तारीफ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CJI सूर्यकांत का NLSIU में बयान, बोले- ‘कुछ बाहरी ताकतों ने खड़ी की थीं बाधाएं’
CJI सूर्यकांत का NLSIU में बयान, बोले- ‘कुछ बाहरी ताकतों ने खड़ी की थीं बाधाएं’
देश
महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..
महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Uttarakhand News: उत्तराखंड से विदाई पर सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी शुभकामनाएं, विकास में योगदान को सराहा…..
Uttarakhand News: उत्तराखंड से विदाई पर सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी शुभकामनाएं, विकास में योगदान को सराहा…..
राज्य
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श…..
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?