By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी के NEET बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- तमिल भाषा को मोदी सरकार ने दिया सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

राहुल गांधी के NEET बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- तमिल भाषा को मोदी सरकार ने दिया सम्मान

News Desk
Last updated: 2026/10/11 at 10:05 PM
News Desk
Share
4 Min Read
राहुल गांधी के NEET बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- तमिल भाषा को मोदी सरकार ने दिया सम्मान
SHARE

 नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने निशाना साधा। रविवार को उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दावा पूरी तरह गलत है कि NEET लागू होने से तमिल भाषा पर हमला हो रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तमिल भाषा को काफी सम्मान दिया गया है। इसके विभिन्न पहलुओं को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए गए हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने तमिलनाडु में केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चेन्नई में 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गईं। इनमें चेन्नई मेट्रो के लिए 4,900 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 3,700 करोड़ रुपये और कराईकल-परमबूर रेल लाइन के लिए 7,750 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई के वीओसी और कामराजर बंदरगाहों समेत तीन बंदरगाहों पर माल ढुलाई और क्रूज सुविधाओं को बेहतर बनाने के काम भी किए जा रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति को भेंट किया तिरुक्कुरल
बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी के मुताबिक, तमिलनाडु में सागरमाला योजना के तहत 41 परियोजनाओं की पहचान की गई है और तीन बंदरगाहों पर नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि साल 2047 तक चेन्नई, कामराजर और कडलूर बंदरगाह समूह के लिए सालाना 30 करोड़ टन माल ढुलाई का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने ही पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति को तमिल साहित्य की सबसे सम्मानित रचनाओं में शामिल ‘तिरुक्कुरल’ भेंट की थी। त्रिवेदी ने कहा कि भारत सरकार ने दुनिया के कई देशों में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र शुरू किए हैं और पहला केंद्र सिंगापुर में स्थापित किया गया है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि 1967 से तमिलनाडु की सत्ता से बाहर रहने के दौरान पार्टी ने इस तरह के प्रयास क्यों नहीं किए।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षा उत्पादन और देश की रक्षा जरूरतों के लिए स्वदेशी क्षमता बढ़ाने को लेकर बड़ा नीतिगत फैसला लिया। इसके तहत 2 रक्षा गलियारे बनाए गए, जिनमें से एक उत्तर भारत और दूसरा दक्षिण भारत में स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश को रक्षा गलियारे का केंद्र बनाया गया, जबकि दूसरा गलियारा तमिलनाडु को दिया गया। त्रिवेदी ने कहा कि तमिलनाडु में उनकी पार्टी न तो सरकार में है और न ही विपक्ष में, इसके बावजूद राज्य को यह परियोजना दी गई। यह पीएम मोदी की संतुलित सोच और सकारात्मक नजरिए को दिखाता है।

आखिर राहुल गांधी ने क्या था?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी सरकार पर तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति और इतिहास को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब परिसीमन के माध्यम से राज्य का संसद में प्रतिनिधित्व कम करने और यहां के लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान पर हमला कर रहे हैं। शाह तमिलनाडु के लोगों पर हिंदी थोपने की बात करते हैं और तमिल भाषा व संस्कृति को कमतर मानते हैं। तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति, इतिहास और परंपराओं पर किसी भी तरह का हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

हेमंत खण्डेलवाल ने बड़वानी, खरगोन और खंडवा में की बैठकें, मीसाबंदियों का किया सम्मान

TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का जवाब देने के लिए 20 अक्टूबर तक का समय, अभिषेक बनर्जी की याचिका पर नजर

सम की मुस्लिम बहुल नगांव सीट पर BJP की जीत, हिमंत बिस्वा सरमा की रणनीति ने बदला चुनावी समीकरण

जोधपुर में ‘तरंग शक्ति-2026’ का दमदार प्रदर्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया वायुसेना के जवानों का उत्साह

CJP Delhi Protest: राहुल गांधी पर कंगना रनौत का तंज, बोलीं- ‘अंगूर खट्टे हैं’

News Desk October 11, 2026 October 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….. शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..
Next Article छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा…. छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
विदेश
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..
शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा
गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?