By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास, 7,045 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार हासिल की कामयाबी…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास, 7,045 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार हासिल की कामयाबी…..

News Desk
Last updated: 2026/10/12 at 9:08 PM
News Desk
Share
3 Min Read
Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास, 7,045 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार हासिल की कामयाबी…..
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया. एचएमआई के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का पहला सफल आरोहण है.

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस प्रकार की सफलता पर्वतारोहियों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना का परिचायक है. यह उपलब्धि भारतीय तटरक्षक बल के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव का विषय है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान साहस, शौर्य और समृद्ध पर्वतारोहण परंपरा से जुड़ी रही है. इस अभियान को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित किया जाना विशेष महत्व रखता है. अभियान दल द्वारा माउंट मुकुट ईस्ट के शिखर पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल उत्तराखण्ड ध्वज फहराया जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की गौरवशाली यात्रा और हिमालय के साथ उसके गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. जवानों द्वारा हिमालय की ऊंचाइयों पर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना उनकी साहसिक क्षमता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाता है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माउंट मुकुट ईस्ट अभियान से प्राप्त अनुभव वर्ष 2027 में प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

इस अवसर पर एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य एवं अभियान दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय तटरक्षक बल वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है. स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के अंतर्गत यह पर्वतारोहण अभियान आयोजित किया गया. इसके लिए पर्वतारोहियों के चयन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग को सौंपी गई है.

You Might Also Like

Uttarakhand News: PM मोदी के 25 साल के नेतृत्व को धामी ने बताया राष्ट्रसेवा की मिसाल, उत्तराखंड को मिली विकास परियोजनाओं का किया जिक्र….

Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन….

Uttarakhand News: उत्तराखंड की 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा? धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी…..

सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….

समान नागरिक संहिता पर महिलाओं की मुखर आवाज, लिव-इन पंजीयन अनिवार्य करने की दिये सुझाव, समान कानून और पैतृक संपत्ति में बराबरी की मांग….

News Desk October 12, 2026 October 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन…. Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन….
Next Article Uttarakhand News: PM मोदी के 25 साल के नेतृत्व को धामी ने बताया राष्ट्रसेवा की मिसाल, उत्तराखंड को मिली विकास परियोजनाओं का किया जिक्र…. Uttarakhand News: PM मोदी के 25 साल के नेतृत्व को धामी ने बताया राष्ट्रसेवा की मिसाल, उत्तराखंड को मिली विकास परियोजनाओं का किया जिक्र….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: PM मोदी के 25 साल के नेतृत्व को धामी ने बताया राष्ट्रसेवा की मिसाल, उत्तराखंड को मिली विकास परियोजनाओं का किया जिक्र….
Uttarakhand News: PM मोदी के 25 साल के नेतृत्व को धामी ने बताया राष्ट्रसेवा की मिसाल, उत्तराखंड को मिली विकास परियोजनाओं का किया जिक्र….
राज्य
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन….
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन….
राज्य
Uttarakhand News: उत्तराखंड की 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा? धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी…..
Uttarakhand News: उत्तराखंड की 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा? धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी…..
राज्य
सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….
सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?