By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: समान नागरिक संहिता पर महिलाओं की मुखर आवाज, लिव-इन पंजीयन अनिवार्य करने की दिये सुझाव, समान कानून और पैतृक संपत्ति में बराबरी की मांग….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

समान नागरिक संहिता पर महिलाओं की मुखर आवाज, लिव-इन पंजीयन अनिवार्य करने की दिये सुझाव, समान कानून और पैतृक संपत्ति में बराबरी की मांग….

News Desk
Last updated: 2026/10/12 at 6:49 PM
News Desk
Share
3 Min Read
समान नागरिक संहिता पर महिलाओं की मुखर आवाज, लिव-इन पंजीयन अनिवार्य करने की दिये सुझाव, समान कानून और पैतृक संपत्ति में बराबरी की मांग….
SHARE

रायपुर: रायपुर जिले के धरसींवा और गरियाबंद जिले से आई विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों की पदाधिकारियों ने समान नागरिक संहिता (UCC) समिति के समक्ष अपनी राय रखते हुए व्यवस्था में व्यापक बदलाव की बात की । रायपुर में आयोजित समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम.के. राऊत और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार ने महिलाओं के व्यावहारिक सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें रिपोर्ट में शामिल करने का आश्वासन दिया है।

​चर्चा के दौरान श्रीमती सीता साहू, श्रीमती बुद्धि साहू, श्रीमती टेमेश्वरी साहू, श्रीमती रेखा साहू और श्रीमती राजेश्वरी बाई जैसी स्व – सहायता समूह की महिला पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीयन अनिवार्य होना चाहिए, जिससे महिलाओं के शोषण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और इससे जन्मे बच्चों को पालन-पोषण तथा उत्तराधिकार का पूरा हक मिल सके। इस वैचारिक क्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती सुरेखा रात्रे, श्रीमती दिलेश्वरी मिर्ज़ा, श्रीमती कुमुदिनी चन्द्रवंशी और श्रीमती ममता साहू ने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के अधिकार को सर्वाेपरि बताते हुए धर्म आधारित कानूनों में बदलाव की मांग की। उन्होंने पैतृक व व्यक्तिगत संपत्ति में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देने और तलाक की प्रक्रिया को आपसी सहमति से सरल बनाने पर भी जोर दिया।

​समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के सिलसिले में श्रीमती ममता यादव, श्रीमती डामीन विश्वकर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी वैष्णव, श्रीमती ज्योति जोशी और श्रीमती पूर्णिमा बाई ने उपहार (दहेज) के नियम एक समान बनाने की पुरजोर वकालत की। चूंकि छत्तीसगढ़ एक जनजातीय बहुल प्रदेश है, इसलिए स्थानीय समुदायों की परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति का पूरा सम्मान करते हुए विचार-विमर्श करने पर सहमति जताई गई। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए श्रीमती माधुरी निषाद, श्रीमती मिनी मार्कंडे, श्रीमती त्रिवेणी निषाद, श्रीमती यामिनी निर्मलकर और श्रीमती रेणुका निषाद ने कहा कि कानून का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए।

​ अंत में श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती चंद्रकली, श्रीमती द्रोपदी बाई और श्रीमती भुनेश्वरी साहू ने एक स्वर में कहा कि श्एक राष्ट्र, एक कानूनश् की दिशा में आगे बढ़ते हुए सभी को अपनी परंपराएं मानने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और इसके लिए सबसे पहले महिलाओं का जागरूक होना सबसे अधिक आवश्यक है। समिति के सदस्यों ने महिलाओं की इस संवादात्मक पहल और स्पष्ट वैचारिक सहभागिता के सभी व्यावहारिक सुझावों को रिपोर्ट में प्रमुखता के साथ रखा जाएगा।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर’……

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…..

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का नया अवसर…..

राज्यपाल रमेन डेका से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट…..

News Desk October 12, 2026 October 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर’…… सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर’……
Next Article सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत…. सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….
सेवा संकल्प अभियान : जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर’……
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: महिलाओं की जरूरतों के अनुरूप बना आशियाना, हिमालयन हाइट्स में नीता मेहता को मिला सुकून और सुविधाओं से भरपूर घर’……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…..
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का नया अवसर…..
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का नया अवसर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?