By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Covid का नया वेरिएंट FLiRT, क्या हैं इसके लक्षण; भारत में कितना घातक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

Covid का नया वेरिएंट FLiRT, क्या हैं इसके लक्षण; भारत में कितना घातक…

Last updated: 2024/05/15 at 11:01 AM
Share
3 Min Read
Covid का नया वेरिएंट FLiRT, क्या हैं इसके लक्षण; भारत में कितना घातक…
SHARE

दुनिया को कोरोनावायरस से पूरी तरह निजात नहीं मिली है। अब खबर कि भारत में नवंबर 2023 से ही कोरोनावायरस का नया वेरिएंट KP.2 सर्कुलेशन में है।

इसे FLiRT निकनेम दिया गया है। खास बात है कि अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया में कोविड के बढ़ते मामलों के तार इस FLiRT वेरिएंट से जोड़े जा रहे हैं। इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

क्या है KP.2 वेरिएंट?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, KP.2 को JN.1 वेरिएंट का वंश कहा जारहा है। यह ओमिक्रॉन लाइनेज का सब वेरिएंट है, जिसमें नए म्यूटेशन्स हैं।

इसे FLiRT नाम अक्षरों के आधार पर दिया गया है, जो दो इम्यून से बचने वाले म्यूटेशन को दिखाते हैं। ये म्यूटेशन्स वायरस को एंटीबॉडीज पर हमला करने देते हैं।

भारत में क्या है स्थिति?
INSACOG की तरफ से की गई 250 KP.2 जीनोम सीक्वेंसिंग में 128 सीक्वेंस महाराष्ट्र में थे। कहा जा रहा है कि मार्च में सबसे ज्यादा KP.2 सीक्वेंसेज पाए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक डेटा बताता है कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा अनुपात में KP.2 सीक्वेंस रिपोर्ट कर रहा है। बीते 60 दिनों में GISAID में भारत की तरफ से अपलोड किए गए कुल डेटा में 29 फीसदी KP.2 का था।

फिलहाल, भारत में JN.1 वेरिएंट का ही सबसे ज्यादा असर है। आंकड़े बता रहे हैं कि 14 मई को भारत में कोविड के 679 एक्टिव केस थे।

क्या KP.2 की वजह से हो सकती है गंभीर बीमारी?
FLiRT की खास बात है कि इसमें पिछले संक्रमण या वैक्सीन से मिली इम्युनिटी से बचने की क्षमता है। फिलहाल, जानकार इसपर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं, लेकिन कोई खास चिंता जाहिर नहीं कर रहे हैं।

अखबार से बातचीत में अशोक यूनिवर्सिटी में त्रिवेदी स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज के डीन डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया, ‘चिंता की कोई बात नहीं है’। उन्होंने कहा, ‘ऐसे म्यूटेशन पहले भी देखे गए हैं।’

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी CDC का कहना है कि ऐसे कोई भी संकेत नहीं है, जो बताएं कि KP.2 अन्य स्ट्रेन्स की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

क्या हैं इसके लक्षण?
अखबार से बातचीत में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टर राजेश चावला का कहना है कि इससे प्रभावित लोगों में स्वाद और सूंघने की शक्ति खत्म हो जाना, ठंड लगना, खांसी, खराश, नाक बंद या बहना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में परेशानी, थकान, जैसे लक्षण देखे गए हैं।

You Might Also Like

AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा

AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा

शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात की तारीख तय; इन मुद्दों पर होगी बात

‘इस्लामाबाद को सोमनाथ बना देंगे’… PTI नेता की धमकी, राजधानी में हाई अलर्ट

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, हमले में 28 लोगों की मौत

May 15, 2024 May 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article AstraZeneca वैक्सीन के बाद शरीर ने काम करना बंद कर दिया, महिला ने किया केस… AstraZeneca वैक्सीन के बाद शरीर ने काम करना बंद कर दिया, महिला ने किया केस…
Next Article भारत संयुक्त राष्ट्र में उठाए PoK का मुद्दा; मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ भड़के लोग… भारत संयुक्त राष्ट्र में उठाए PoK का मुद्दा; मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ भड़के लोग…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
विदेश
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
AI की रफ्तार से क्यों चिंतित हुए बराक ओबामा? बताया सबसे बड़ा खतरा
विदेश
विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर
विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर
खेल
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार, मैदान पर दिखेगा चेक्स पैटर्न
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार, मैदान पर दिखेगा चेक्स पैटर्न
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?