By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत संयुक्त राष्ट्र में उठाए PoK का मुद्दा; मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ भड़के लोग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

भारत संयुक्त राष्ट्र में उठाए PoK का मुद्दा; मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ भड़के लोग…

Last updated: 2024/05/15 at 11:01 AM
Share
3 Min Read
भारत संयुक्त राष्ट्र में उठाए PoK का मुद्दा; मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ भड़के लोग…
SHARE

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाक रेंजर्स की बर्बरता को लेकर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग उठी है।

ग्लास्गो में पीओके के दिग्गज राजनीतिक कार्यकर्ता अमजद अयूब ने इसको लेकर भारत से विशेष अपील की है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार पीओके का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाए और पाकिस्तानी राजदूत को तलब करे।

अमजद अयूब ने कहा, पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां दिनदहाड़े हत्या हो रही है, जिससे जिंदगियां खतरे में है।

अयूब मिर्जा ने भारत सरकार से पाकिस्तानी राजदूत को तलब करने की अपील की है। मिर्जा ने कहा, पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर रेंजर्स ने फायरिंग की है।

वहां लोग रोजमर्रा के सामानों के दाम में रियायतों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर के समुदायों को साथ आकर पीओके का समर्थन करना चाहिए।

अयूब मिर्जा ने कहा, पीओके के लोग खासकर युवा पीढ़ी सड़कों पर पाकिस्तानी सेना का मुकाबला कर रही है। पाकिस्तानी सेना लोगों को गोली मार रही है।

हमारे लोग लड़ रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों ने पूरे पीओके को बंद कर दिया है। बता दें कि पीओके में प्रदर्शन के दौरान भारत के समर्थन में कई नेताओं ने बयान दिए हैं।

पाक ने कमांडो तैनात किये
अयूब मिर्जा ने दावा किया, पीओके में तनाव के चलते मुजफ्फराबाद में हेलीकॉप्टरों के माध्यम से सेना के कमांडो की तैनाती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हर हेलीकॉप्टर में 20-25 कमांडो होते हैं, जिससे हिंसा और जानमाल के नुकसान की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है।

प्रदर्शनकारियों की मांगें

– गिलगित-बाल्टिस्तान की तर्ज पर गेहूं की सब्सिडी दी जाए।
– मंगला डैम सेबननेवाली बिजली की लागत के आधार पर ही बिल लिया जाए।
– पंजाब के अधिकारियों को मिलने वाले अधिक वेतन और भत्तों को वापस लिया जाए।
– छात्र यूनियनों पर बैन हटे और चुनाव कराए जाएं।
– पीओके में जम्मू-कश्मीर बैंक को भी अधिसूचित किया जाए।
– स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को उचित फंड और शक्तियां मिलें।
– सेलुलर कंपनियों और इंटरनेट के रेटों को भी उचित किया जाए।
– प्रॉपर्टी ट्रांसफर टैक्स कम किया जाए।
– जवाबदेही ब्यूरो का गठन किया जाए और गलती करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।
– स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिले और पेड़ों को काटने पर पाबंदी लगाई जाए।

कौन कर रहा प्रदर्शन
पाकिस्तान में यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के बैनर तले हो रहा है। इस कमेटी में सबसे अधिक संख्या छोटे कारोबारियों की है।

कमेटी की ओर से पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन जारी है। पहले स्थानीय कारोबारियों ने अपनी दुकानों को बंद किया और इसके बाद हड़ताल का ऐलान कर दिया। कमेटी की ओर से मुजफ्फराबाद के लिए मार्च भी निकाला गया।

You Might Also Like

EPFO Rule Change: ₹20-25 हजार से ज्यादा सैलरी वालों पर क्या होगा असर?

चीनी बग्स का खतरा! ड्रोन और मिलिट्री सिस्टम होंगे और सुरक्षित, सेना बनाएगी 6 साइबर लैब

चीनी बग्स का खतरा! ड्रोन और मिलिट्री सिस्टम होंगे और सुरक्षित, सेना बनाएगी 6 साइबर लैब

पीआईबी भोपाल के नेतृत्व में जम्मू पहुंचे पत्रकारों के अध्ययन दल ने जम्मू की पीआईबी निदेशक सुनेहा जलाली से की भेंट

आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम: उत्तर भारत का गौरव है जम्मू का ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर

May 15, 2024 May 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Covid का नया वेरिएंट FLiRT, क्या हैं इसके लक्षण; भारत में कितना घातक… Covid का नया वेरिएंट FLiRT, क्या हैं इसके लक्षण; भारत में कितना घातक…
Next Article बाबा रामदेव को एक राहत, अब IMA पर भड़का सुप्रीम कोर्ट; कहा- माफी क्यों नहीं मांगी… बाबा रामदेव को एक राहत, अब IMA पर भड़का सुप्रीम कोर्ट; कहा- माफी क्यों नहीं मांगी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर
विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर
खेल
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार, मैदान पर दिखेगा चेक्स पैटर्न
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार, मैदान पर दिखेगा चेक्स पैटर्न
खेल
रेशम उत्पादन में भारत की बड़ी तैयारी, किसानों की आय ₹12 लाख करने का लक्ष्य
रेशम उत्पादन में भारत की बड़ी तैयारी, किसानों की आय ₹12 लाख करने का लक्ष्य
व्यापार
शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात की तारीख तय; इन मुद्दों पर होगी बात
शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका, ट्रंप से मुलाकात की तारीख तय; इन मुद्दों पर होगी बात
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?