By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…

News Desk
Last updated: 2026/09/13 at 8:39 PM
News Desk
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिलेवासियों को 183.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 22 कार्यों का भूमिपूजन 153.55 करोड़ रुपये की लागत से तथा 08 कार्यों का लोकार्पण 29.80 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।

विभागवार कार्यों की बात करें तो लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 05 कार्यों के लिए 131.82 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 07 कार्यों की लागत 14.17 करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित 01 कार्य के लिए 2.76 करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 01 कार्य के लिए 2.54 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत 05 कार्यों के लिए 1.42 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन किया गया।

जनपद पंचायत बेमेतरा के अंतर्गत कुल 05 कार्यों में 03 कार्यों का भूमिपूजन 82.88 लाख रुपये तथा 02 कार्यों का लोकार्पण 48.40 लाख रुपये की लागत से किया गया, जिनकी कुल लागत 1.31 करोड़ रुपये है। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 02 कार्यों का 2.31 करोड़ रुपये की लागत से तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत 01 कार्य का 25 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पुलिस अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास से जुड़े इन विकास कार्यों की सौगात से बेमेतरा जिले में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इन कार्यों से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी तथा विकास की दिशा में नए अवसर उपलब्ध होंगे।

81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा जिले के 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही जिले के प्रतिभावान 42 विद्यार्थियों को बेमेतरा के दानदाताओं के माध्यम से सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन का बेमेतरा में एक गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्ष 1986 में तत्कालीन विधायक बेमेतरा स्वर्गीय श्री रेवेन्द्र सिंह वर्मा ने नागरिकों एवं अधिकारियों के सहयोग से इस शिक्षक सम्मान समारोह की शुरुआत की थी। तब से यह सम्मान समारोह लगातार 40 वर्षों से अनवरत आयोजित होता आ रहा है। इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाता है।

You Might Also Like

23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।

प्रवासियों के अनुभव से संवरेगा उत्तराखंड, 13 नवंबर को दून में होगा सम्मेलन।

दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…

स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल।

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा….

News Desk September 13, 2026 September 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
देश
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
देश
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
देश
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?