By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग बॉस 20 में ईशा रिक्खी का बादशाह पर इशारों में तंज, बोलीं- ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में ईशा रिक्खी का बादशाह पर इशारों में तंज, बोलीं- ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है’

News Desk
Last updated: 2026/09/11 at 1:31 PM
News Desk
Share
5 Min Read
बिग बॉस 20 में ईशा रिक्खी का बादशाह पर इशारों में तंज, बोलीं- ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है’
SHARE

इस साल की शुरुआत में सिंगर बादशाह की पर्सनल लाइफ तब चर्चा में आई जब ईशा रिक्खी के साथ उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं. बाद में इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा की. अब, ईशा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में एक कंटेस्टेंट हैं, जहां अलग होने के बावजूद उन्होंने बादशाह पर इशारों-इशारों में तंज कसा है.

जब घर की लड़कियों ने गुल्लू को 'रेड फ़्लैग' (खतरनाक या गलत इंसान) कहा, तो उन्होंने कहा, 'क्या तुमने इतना अच्छा रेड फ्लैग देखा है?' ईशा ने तुरंत जवाब दिया, 'मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है.' हालांकि उन्होंने यह कहकर बात संभालने की कोशिश की कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं कर रही थीं, लेकिन घर के बाकी सदस्यों ने उन्हें चिढ़ाया और वह शरमाती हुई दिखीं.

ईशा ने पूछा चीटिंग पर सवाल
इसके बाद ईशा ने शो में मौजूद लड़कों से पूछा, 'जो लोग चीट करते हैं, उनके लिए तो 'मूव ऑन' करने का कोई गेम ही नहीं होता, है ना? आपको क्या लगता है, जो लोग चीट करते हैं उन्हें बुरा लगता है? खासकर प्लेबॉय टाइप के लोग?'

गुल्लू ने जवाब दिया, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्होंने किसे चीट किया है. अगर वह व्यक्ति महत्वपूर्ण था, तो भले ही वह आदमी दिखाए कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा, लेकिन वह जरूर रात में बैठकर सोचता है कि मैंने गलत किया और काश चीजें ठीक हो जाती.'

जैसे ही यह क्लिप ऑनलाइन सामने आया, कई यूजर्स को यकीन हो गया कि ईशा बादशाह की बात कर रही थीं. एक कमेंट में लिखा था, 'क्या उन्होंने बादशाह को प्लेबॉय कहा?' दूसरे ने कमेंट किया, 'लगता है वह किसी दिन उनके कॉल का इंतजार कर रही हैं.' एक फैन ने यह भी लिखा, 'क्या बादशाह ने सच में उन्हें चीट किया था?'

खैर,  इससे पहले, बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर ईशा ने बादशाह से अपने अलग होने के बारे में बात की और कहा, 'मुझे प्यार हो गया था. मुझे लगा, 'बस यही है. मैं इसी की तलाश में थी.' वह सिर्फ एक 'ग्रीन फ्लैग' (सही इंसान) नहीं थे; वह तो पूरा 'ग्रीन फॉरेस्ट' (बहुत ही अच्छा इंसान) थे. मैं शादी करके बसना चाहती थी, इसलिए मैंने बहुत कोशिश की. लेकिन कुछ अनुभव आपको बदल देते हैं. जब आपका भरोसा टूटता है, तो आप ऐसे मोड़ पर पहुंच जाते हैं, जहां आप खुद पर सवाल उठाने लगते हैं और सोचते हैं, 'मुझसे कहां गलती हुई?' मैंने जो कुछ भी सहा, उसने मुझे तोड़ दिया. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती. मुझे पता ही नहीं चला कि कब मैं अपनी ही कहानी में एक 'साइड कैरेक्टर' बन गई.'

ईशा रिक्खी और बादशाह के बारे में
रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी की बात 2026 में सामने आने से पहले अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखा था. मार्च में शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जब ईशा की मां ने इस प्राइवेट सेरेमनी की कुछ झलकियां शेयर की. बाद में ईशा ने इंस्टाग्राम AMA के दौरान कन्फर्म किया कि उनकी शादी बादशाह से हुई थी, और उन्होंने उन्हें अपना 'पति देव' भी कहा. हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली.

बाद में इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट में अपने अलग होने की बात कही और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए प्राइवेसी की अपील की. ​​बादशाह ने लिखा, 'ईशा रिक्खी और मैंने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.'

You Might Also Like

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील

News Desk September 11, 2026 September 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रूस के सबसे लोकप्रिय खेल कौन से हैं? आइस हॉकी से फिगर स्केटिंग तक जानें पूरी कहानी रूस के सबसे लोकप्रिय खेल कौन से हैं? आइस हॉकी से फिगर स्केटिंग तक जानें पूरी कहानी
Next Article भारत दुनिया की ग्रोथ का इंजन! 7.8% GDP ग्रोथ पर IMF की मुहर, नए डेटा सिस्टम की तारीफ भारत दुनिया की ग्रोथ का इंजन! 7.8% GDP ग्रोथ पर IMF की मुहर, नए डेटा सिस्टम की तारीफ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट, 2027 एशेज और वनडे वर्ल्ड कप की संभालेंगे जिम्मेदारी
माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग कंसल्टेंट, 2027 एशेज और वनडे वर्ल्ड कप की संभालेंगे जिम्मेदारी
खेल
धनतेरस पर भारतीय बाजार में रौनक, 80 हजार के पार पहुंचा बाजार; दुनिया के शेयर बाजारों में हाहाकार
धनतेरस पर भारतीय बाजार में रौनक, 80 हजार के पार पहुंचा बाजार; दुनिया के शेयर बाजारों में हाहाकार
व्यापार
कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा…..
कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की….
दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?