By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एशिया कप में भारत का दबदबा कायम, 10वीं बार फाइनल में पहुंचा; बांग्लादेश को सेमीफाइनल में रौंदा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

एशिया कप में भारत का दबदबा कायम, 10वीं बार फाइनल में पहुंचा; बांग्लादेश को सेमीफाइनल में रौंदा

News Desk
Last updated: 2026/09/11 at 11:26 AM
News Desk
Share
7 Min Read
एशिया कप में भारत का दबदबा कायम, 10वीं बार फाइनल में पहुंचा; बांग्लादेश को सेमीफाइनल में रौंदा
SHARE

दुबई

 भारतीय टीम ने गुरुवार को एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से मात दी। इस जीत के साथ सात बार की चैंपियन भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत 10वीं बार खिताबी मुकाबले तक पहुंचा है। महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। टीम के लिए शोर्ना अख्तर ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन और नन्दनी ने दो विकेट लिए।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की है। दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। श्री चरणी ने जुएरिया फिरदौस को आउट किया। उन्होंने 18 गेंद में 14 रन बनाए। दिलारा अख्तर 26 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुईं। शोभना मोस्टोरी ने 24 गेंद में 18 रन का योगदान दिया। निगर सुल्ताना ने 17 गेंद में 19 रन बनाए। शर्मिन अख्तर ने एक रन बनाया। फाहिमा 14 और रबैया खाता नहीं खोल सकीं। शोर्ना अख्तर ने 18 गेंद में नाबाद 22 रन बनाए।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को दूसरे ओवर में झटका लगा। टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दो रन ही बना सकीं। प्रतिका ने 20 रन बनाए। शेफाली वर्मा 40 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (16 गेंद में 21 रन) भी शुरुआत में धीमी रहीं, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण रन जोड़ने में सफलता हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत ने पारी के अंत में दो छक्के लगाए। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने दो जबकि राबिया खान, नाहिदा अख्तर और मारूफा अख्तर ने एक एक विकेट झटके।

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम आमने-सामने है। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने जारी टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। जबकि बांग्लादेश की टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और इतने ही मैच गंवाए हैं।
बांग्लादेश की पारी

बांग्लादेश को जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य मिला है। इसके जवाब में टीम ने अच्छी शुरुआत की है। जुएरिया फिरदौस ने 18 गेंद में 14 रन बनाए। श्री चरणी को पहली सफलता मिली। दिलारा अख्तर 26 गेंद में 21 रन बना सकीं। शोभना ने 24 गेंद में 18 रन का योगदान दिया। कप्तान निगर सुल्ताना ने 17 गेंद में 19 रन बनाए। शर्मिन अख्तर एक ही रन बना पाईं। स्पिन के मुफीद परिस्थितियों में भारत के लिए अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक एक विकेट मिला।
भारतीय पारी

भारतीय टीम को दूसरे ओवर में स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। उन्होंने5 गेंद में दो रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ शेफाली वर्मा को दो जीवनदान मिल चुका है। भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए। प्रतिका रावल 24 गेंद में 20 रन बनाकर रबैया की शिकार बनीं। शेफाली वर्मा ने 35 गेंद में 50 रन पूरे किए। हरमनप्रीत कौर और शेफाली क्रीज पर मौजूद हैं। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 40 गेंद में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 16 गेंद में 21 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 6 गेंद में 13 रन का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 गेंद में 24 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना ने 2 विकेट लिए।
शेफाली वर्मा ने लगाया अर्धशतक

भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 35 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। ये उनका 20वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन): दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर
भारत-बांग्लादेश पहले सेमीफाइनल में किसने जीता टॉस

बांग्लादेश ने गुरुवार को भारत के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान बताया कि उनकी टीम ने बदलाव नहीं किया है।
महिला एशिया कप 2026 में भारत का सफर

भारतीय टीम का एशिया कप 2026 में सफर शानदार रहा है। टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस नॉकआउट मुक़ाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अपने पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर आसानी से सात विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले टीम ने हांगकांग को 137 रनों से और थाईलैंड को 94 रनों से धोया था।
बांग्लादेश भी सेमीफाइनल में पहुंचा

बांग्लादेश का सेमीफाइनल तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने यूएई पर 34 रन की जीत के साथ अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले टीम ने इंडोनेशिया महिला टीम को 71 रनों से हराया था। जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से हार गई थी।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, ग्रुप-F में टॉप पर पहुंचा

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

News Desk September 11, 2026 September 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शेयर बाजार में भूचाल! भरभराकर टूटे ये स्टॉक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
Next Article हम अपने घर जाना चाहते हैं…’ PAK में जबरन धर्म परिवर्तन-निकाह का आरोप, अदालत के बाहर रोती रहीं दो हिंदू बहनें हम अपने घर जाना चाहते हैं…’ PAK में जबरन धर्म परिवर्तन-निकाह का आरोप, अदालत के बाहर रोती रहीं दो हिंदू बहनें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?