By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एनएमडीसी के तत्‍वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

एनएमडीसी के तत्‍वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

News Desk
Last updated: 2026/11/07 at 8:21 PM
News Desk
Share
4 Min Read
एनएमडीसी के तत्‍वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
SHARE

हैदराबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से ‘प्रवासी हिंदी साहित्य : सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य’ विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वानों, साहित्यकारों और शोधार्थियों ने सहभागिता करते हुए प्रवासी हिंदी साहित्य की विविध प्रवृत्तियों, चुनौतियों तथा संभावनाओं पर गंभीर विमर्श किया।

संगोष्ठी का बीज व्याख्यान लंदन स्थित सुप्रसिद्ध प्रवासी लेखिका दिव्या माथुर ने प्रस्तुत किया। उन्होंने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के सामाजिक-सांस्कृतिक संघर्षों तथा उनकी साहित्यिक अभिव्यक्तियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वभर में हिंदी में महत्वपूर्ण साहित्य सृजित हो रहा है, जिस पर गंभीर शोध एवं अनुसंधान की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि प्रो. रहमान मुसव्विर (जामिया मिल्लिया इस्लामिया) ने प्रवासी हिंदी साहित्य की विभिन्न धाराओं का विश्लेषण करते हुए कहा कि गिरमिटिया देशों, यूरोपीय देशों तथा खाड़ी देशों के प्रवासी साहित्य की प्रवृत्तियाँ एक-दूसरे से भिन्न हैं और इनकी अपनी विशिष्ट सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि है। विशिष्ट वक्ता प्रो. आर.एस. सर्राजु (भारतीय भाषा समिति, नई दिल्ली) ने यूरोप और रूस के प्रवासी हिंदी लेखन की वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम राव ने की। उन्होंने प्रवासी हिंदी साहित्य को विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में समुचित स्थान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

एनएमडीसी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (राजभाषा)  चे.निवास राव ने स्वागत भाषण देते हुए इस आयोजन को समयानुकूल और महत्वपूर्ण पहल बताया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. जे. आत्माराम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

संगोष्ठी के अंतर्गत दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. वी. कृष्ण ने की। इस सत्र में डॉ. रेखा राजवंशी (ऑस्ट्रेलिया), डॉ. गिरिजा सिंह बिसेसर अरविंद (मॉरीशस), डॉ. विवेकमणि त्रिपाठी (चीन) तथा डॉ. प्रियंका कुमारी (लखनऊ) ने अपने शोधपरक विचार प्रस्तुत किए।

द्वितीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. गजेन्द्र पाठक ने की। इसमें प्रो. पद्मप्रिया, प्रोफेसर, (पांडिचेरी विश्वविद्यालय), डॉ. धन्य कुमार बिराजदार (महाराष्ट्र), डॉ. प्रोमिला तथा डॉ. संजय कुमार (ईएफएल विश्वविद्यालय), डॉ. अमरनाथ प्रजापति (कर्नाटक), शोधार्थी प्रियंका शुक्ला एवं विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। सत्र का संचालन  प्रद्युम्न तोमर ने किया।
इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्या, अंजलि प्रियदर्शिनी एवं आरजू कुमारी ने मॉरीशस के गिरमिटिया मजदूरों से संबंधित भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।

समापन सत्र में प्रवासी साहित्य के प्रतिष्ठित विद्वान प्रो. अजय कुमार साहू ने प्रवासी साहित्य के विविध आयामों पर व्याख्यान देते हुए उसके वैश्विक महत्व को रेखांकित किया। संगोष्ठी के सह-संयोजक डॉ. कपिल कुमार रंजन ने संगोष्ठी की विस्तृत प्रतिवेदन-रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में संगोष्ठी संयोजक डॉ. जे. आत्माराम ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा प्रवासी हिंदी साहित्य के विविध पक्षों पर सार्थक विमर्श हुआ।

इस अवसर पर हिंदी विभाग के वर्ष 1988-90 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का विशेष पुनर्मिलन (Alumni Meet) भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएच निवास राव,, डॉ. पद्मप्रिया, तुनुजा, लीला लक्ष्मी एवं शांतिप्रिया ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए हैदराबाद विश्वविद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय क्षणों को याद किया। वक्ताओं ने विभागीय गतिविधियों, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा सहपाठियों के साथ बिताए गए समय को अपने जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए विश्वविद्यालय से अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया। इस आत्मीय संवाद ने न केवल पुरानी यादों को ताज़ा किया, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्रदान की।

You Might Also Like

वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज

अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी

दिवाली से पहले FDA का बड़ा एक्शन, Zepto-Blinkit समेत 105 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड

E20 पेट्रोल पर कर्नाटक सरकार का बड़ा दावा, जांच में मिला 31.2% तक इथेनॉल

अमेरिका के बोस्टन में तेलंगाना की 23 वर्षीय छात्रा लापता, 2 नवंबर से पुलिस कर रही तलाश

News Desk November 7, 2026 November 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: जवानों के बीच CM धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां, बोले- सैनिकों के त्याग और समर्पण से रोशन होते हैं देशवासियों के घरों के दीप…. Uttarakhand News: जवानों के बीच CM धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां, बोले- सैनिकों के त्याग और समर्पण से रोशन होते हैं देशवासियों के घरों के दीप….
Next Article वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
देश
Uttarakhand News: जवानों के बीच CM धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां, बोले- सैनिकों के त्याग और समर्पण से रोशन होते हैं देशवासियों के घरों के दीप….
Uttarakhand News: जवानों के बीच CM धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां, बोले- सैनिकों के त्याग और समर्पण से रोशन होते हैं देशवासियों के घरों के दीप….
राज्य
Uttarakhand News: रामपुर तिराहा कांड के दो घायल राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत, देखरेख के लिए हर महीने मिलेगी 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता….
Uttarakhand News: रामपुर तिराहा कांड के दो घायल राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत, देखरेख के लिए हर महीने मिलेगी 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता….
राज्य
छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा…..
छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?