By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बाल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में ठोस सुधार लाने हेतु प्रशासन की बड़ी पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बाल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में ठोस सुधार लाने हेतु प्रशासन की बड़ी पहल

News Desk
Last updated: 2025/07/15 at 1:48 PM
News Desk
Share
4 Min Read
बाल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में ठोस सुधार लाने हेतु प्रशासन की बड़ी पहल
SHARE

रायपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचाति आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शून्य से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण आहार प्रदाय किया जाता है और पूर्व प्राथमिक शिक्षा भी दी जाती है। आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा शिशुवती महिला एवं गर्भवती महिलाओं की साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है एवं पूरक पोषण आहार भी वितरण किया जाता है। इसके अलावा किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही पूरक पोषण आहार देकर उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जाती है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप कोरबा जिले में बाल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में ठोस सुधार लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर द्वारा बड़ी पहल करते हुए कोरबा जिले के सुदूर और दुर्गम, पहुँचविहीन क्षेत्रों में 481 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 52 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पहल जिला प्रशासन की दूरदर्शिता और प्राथमिकता पूर्व शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कोरबा जिले में पहली बार डीएमएफ से 52 करोड़ 68 लाख 65 हजार की लागत से सभी विकासखंडों में कुल 481 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की मंजूरी दी गई है, इससे जिले में शिशु शिक्षा, पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को निश्चित ही नया आयाम मिलेगा। इस स्वीकृति के तहत कोरबा विकासखंड में 6 करोड़ 39 लाख 88 हजार की लागत से 56 नए आंगनबाड़ी भवन निर्मित किए जाएंगे। इसी प्रकार करतला विकासखंड में 8 करोड़ 63 लाख 85 हजार की लागत से 78 आंगनबाड़ी भवन, कटघोरा में 7 करोड़ 56 लाख 16 हजार की लागत से 65 आंगनबाड़ी भवन, विकासखंड पाली में 10 करोड़ 17 लाख 6 हजार की लागत से 93 आंगनबाड़ी भवन एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में 19 करोड़ 91 लाख 70 हजार की लागत से 189 आंगनबाड़ी भवन निर्माण किए जाएंगे ।

इन भवनों का निर्माण कार्य मे आवश्यक सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जाएगा जहाँ बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार और स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे सुलभ होंगी। इससे स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदायों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में बाल शिक्षा एवं पोषण सेवाओं को मजबूती मिलेगी साथ गर्भवती और शिशुवती माताओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण भी सुनिश्चित होगा।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी शिशु शिक्षा को संबल प्रदान करने हेतु जिला खनिज न्यास निधि से जिले के नगरीय क्षेत्र के विभिन्न जोन के अनेक वार्डाे में कुल 96 नवीन आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु 12 करोड़ 40 लाख की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जिसमें नगर पालिका निगम कोरबा के विभिन्न जोन अंतर्गत 88 नए आंगनबाड़ी भवन एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के विभिन्न वार्डाे में 08 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शामिल है। आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से प्रारंभिक बाल विकास, पोषण सुधार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नया बल मिलेगा। डीएमएफ राशि का यह सुनियोजित उपयोग जिले में शिशु शिक्षा और पोषण व्यवस्था को एक नई दिशा देगा।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत….

जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, CM विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का किया भूमिपूजन…..

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन…..

News Desk July 15, 2025 July 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज प्रदेश में अब तक 378.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article जिले में अब तक 346.3 मिलीमीटर औसत वर्षा जिले में अब तक 346.3 मिलीमीटर औसत वर्षा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दीपावली की आतिशबाजी में लापरवाही पड़ी भारी, करीब 290 लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा
दीपावली की आतिशबाजी में लापरवाही पड़ी भारी, करीब 290 लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा
राज्य
Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
Meta कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगा बड़ा पैकेज, हर साल के बदले 2.15 महीने की सैलरी
व्यापार
CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!
खेल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?