By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जासूसी कांड मामला: NIA ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया, टेरर कनेक्शन में पूछताछ होगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

जासूसी कांड मामला: NIA ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया, टेरर कनेक्शन में पूछताछ होगी

News Desk
Last updated: 2025/05/19 at 5:34 PM
News Desk
Share
5 Min Read
जासूसी कांड मामला: NIA ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया, टेरर कनेक्शन में पूछताछ होगी
SHARE

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। 5 दिन से पुलिस की रिमांड पर चल रही ज्योति से NIA की टीम सोमवार को पूछताछ करने हिसार पहुंची थी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले गई। अब ज्योति से टेरर लिंक को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ जम्मू इंटेलिजेंस भी यूट्यूबर से पूछताछ करेगी।

बता दें कि, इससे पहले यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया है। उसके 1.39 लाख फॉलोअर्स थे। गिरफ्तारी के बाद 12 हज़ार फॉलोवर्स बढ़ गए। रविवार, 18 मई की रात को भी हिसार पुलिस ज्योति के घर पहुंची थी। वहां छानबीन कर कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

ज्योति पहली बार साल 2024 और फिर इसी साल 5 जनवरी 2025 को 2 बार कश्मीर गई थी। उसने अपने वीडियो में पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर भी दिखाए। इनमें अटारी-बाघा और राजस्थान के थार शामिल हैं। उसने यूट्यूब पर जो वीडियो शेयर किए थे, उनमें भारत-पाकिस्तान की सीमा पर लगी फेंसिंग तक दिखाई दी थी।

हिसार पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मार्च में वह पाकिस्तान गई। जांच एजेंसियों को शक है कि वह कश्मीर और बॉर्डर स्टेट में ट्रैवलिंग के लिए गई थी या उसके बहाने फिर संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा रही थी।

हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

हैरानी की बात है कि जब 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला हुआ तो उसने पाकिस्तान या आतंकियों को कोसने की जगह भारत की तरफ से सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। ज्योति मल्होत्रा ने कहा था- पहलगाम घटना के लिए भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां जिम्मेदार हैं। इसमें सिर्फ सरकार की ही नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की भी जिम्मेदारी है, जो घूमने जाता है। उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

मैं जानती हूं कि कश्मीर में हर जगह सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। वहां बड़ी संख्या में सेना और पुलिस बल मौजूद रहते हैं। फिर भी अगर यह घटना हुई है, तो कहीं न कहीं हम भी दोषी हैं। हम सतर्क नहीं थे, जिसकी वजह से यह सब हुआ। हमें सतर्क और जिम्मेदार होना चाहिए।

अगर किसी ने उन आतंकवादियों की मदद की है, तो वह भारतीय नहीं है। जो भी उन आतंकवादियों का साथ दे रहा है, वह बहुत गलत कर रहा है। इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं, हमारी सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि कहीं न कहीं सुरक्षा में कमी रह गई, वहां सुरक्षा में चूक हुई। कुछ तो गड़बड़ हुई, जिसकी वजह से इतना बड़ा हमला हुआ।

सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि ज्योति मल्होत्रा ने सिर्फ सामाजिक मुलाकातें ही नहीं कीं, बल्कि भारत के सैन्य ठिकानों और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी पाक एजेंटों को उपलब्ध कराई। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी पक्ष को भारत की सैन्य तैयारियों की खबर देती रही।

गौरतलब है कि, ट्रेवल हिस्ट्री जांचने पर पता चला है कि ज्योति ने एक साल के भीतर जितने भी ट्रैवल ब्लॉग बनाए हैं, उनमें उसका फोकस उन्हीं देशों पर रहा जिनकी बाउंड्री भारत के साथ लगती है। पाकिस्तान से लौटने के तुरंत बाद वह चीन, भूटान, नेपाल गई। यहां पर कई वीडियो बनाए। थाइलैंड के दौरे पर भारतीय समाज के लिहाज से उसने कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए हैं। इस बात ने भी सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े किये हैं। एजेंसियां ज्योति के बैंक ट्रांसक्शन से जांच करेगी, इसके अलावा उसके सभी गैजेट्स की फोरेंसिक जांच करेगी। बता दें कि, ज्योति यूट्यूबर बनने से पहले दिल्ली में 20 हज़ार की नौकरी करती थी।

ज्योति की गतिविधियों पर जांच एजेंसियों की कड़ी नजर थी। यह पता लगाया जा रहा है कि कश्मीर में ज्योति किन-किन लोगों से मिली और उसने किन गतिविधियों में हिस्सा लिया। सूत्रों के मुताबिक ज्योति ने कश्मीर में कुछ संदिग्ध लोगों से मुलाकात की थी जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

You Might Also Like

कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

News Desk May 19, 2025 May 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप में नहीं खेलेंगी भारतीय टीम BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप में नहीं खेलेंगी भारतीय टीम
Next Article राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन
सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन
राज्य
अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी के होटल अतिथि में 12 कमरे और बेसमेंट सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी के होटल अतिथि में 12 कमरे और बेसमेंट सील
राज्य
मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
राज्य
महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान
महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?