By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी के होटल अतिथि में 12 कमरे और बेसमेंट सील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी के होटल अतिथि में 12 कमरे और बेसमेंट सील

News Desk
Last updated: 2026/10/08 at 10:52 PM
News Desk
Share
3 Min Read
अवैध निर्माण पर एमडीडीए सख्त, मसूरी के होटल अतिथि में 12 कमरे और बेसमेंट सील
SHARE

मसूरी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त सचिव एवं एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के आदेश के बाद प्राधिकरण की टीम ने लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित होटल अतिथि के अनधिकृत बताए जा रहे 12 कमरों और बेसमेंट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि संयुक्त सचिव के आदेश के बाद होटल परिसर में सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनुसार होटल के 12 कमरों और बेसमेंट में निर्माण से संबंधित आवश्यक स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की गई थी। सीलिंग के बाद होटल के संबंधित हिस्से में आवाजाही रोक दी गई है।

एमडीडीए की कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब मसूरी में अनधिकृत निर्माण और पहाड़ों की कटिंग को लेकर प्राधिकरण निगरानी बढ़ा रहा है। प्राधिकरण की एक अन्य पत्रावली में डिक रोड स्थित संपत्ति भवन से संबंधित निर्माण का भी उल्लेख है। इसमें मुख्य भवन और आउट हाउस के भीतर आरसीसी कॉलम व बीम के निर्माण के साथ पहाड़ की खुदाई कर पुश्ते और आरसीसी दीवार बनाने का मामला दर्ज किया गया था।

प्राधिकरण के मुताबिक इस मामले में उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973) संशोधन अधिनियम, 2009 की धारा 27 के तहत वाद दर्ज किया गया था। संबंधित पक्ष को 24 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस और निर्माण कार्य रोकने का नोटिस जारी किया गया था। क्षेत्रीय अभियंताओं की रिपोर्ट में आरसीसी दीवार, पुश्ते, कॉलम और बीम निर्माण के साथ पहाड़ की खुदाई का भी उल्लेख किया गया है।

एमडीडीए के अनुसार किसी भी अनधिकृत निर्माण या विकास कार्य के लिए प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। संबंधित पक्ष को निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने और आवश्यकता होने पर शमन मानचित्र पेश करने के निर्देश दिए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद आवश्यक स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की गई।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुज पांडेय, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी और इंद्र देव नौटियाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

You Might Also Like

सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन

मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग

महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान

नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Uttarakhand News: ‘पंचायत का पैसा जनता का पैसा’, CM धामी का सख्त संदेश- एक-एक पाई का देना होगा हिसाब, बोले- ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ से करें काम….

News Desk October 8, 2026 October 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
Next Article सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन
सीएम धामी बोले- लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है पत्रकारिता, प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन
राज्य
मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
मानदेय और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की मांग, ग्राम प्रधानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
राज्य
महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान
महिला कलाकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा फाइटर्स का दबदबा, विजेता टीम का हुआ सम्मान
राज्य
नमो भारत स्टेशनों पर दिखेगी भारतीय कला-संस्कृति की झलक, यात्रियों को मिलेगा विरासत का अनुभव
नमो भारत स्टेशनों पर दिखेगी भारतीय कला-संस्कृति की झलक, यात्रियों को मिलेगा विरासत का अनुभव
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?