By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार

News Desk
Last updated: 2025/04/23 at 10:54 PM
News Desk
Share
4 Min Read
मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार
SHARE

अंबिकापुर
बलरामपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का संचालन कर रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 1.50 लाख नकदी और एक महिंद्रा थार वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में 4 करोड़ रुपये के अनाधिकृत लेनदेन का खुलासा हुआ है। गिरोह का मास्टरमाइंड अंबिकापुर का सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी है।
 
मध्यप्रदेश के बैढ़न में थी गिरोह की जड़ें
    बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम बरदर निवासी नंदन कुमार रजक (20) और ग्राम अमटाही निवासी शोएब खान (31) को पहले गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला।
    विशेष अपराध अनुसंधान टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई, जिसके लोकेशन मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न शहर में मिले। इसके बाद पुलिस ने बैढ़न में घेराबंदी कर किराए के मकान में रह रहे गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा।

4 हजार से 12 हजार में खरीदे जाते थे बैंक खाते
    एसपी वैभव बैंकर के अनुसार, मास्टरमाइंड सचिन कुमार सैनी ने गिरोह का संचालन संगठित तरीके से किया। गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेज छात्रों और अन्य व्यक्तियों के नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था। ये खाते 4,000 से 12,000 रुपये में खरीदे जाते और रायपुर के दलालों को 10,000 से 15,000 रुपये में बेचे जाते।
    खातों में इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस अलर्ट के लिए फर्जी मोबाइल नंबर लिंक किए जाते थे। एटीएम कार्ड और सिम कार्ड को कोरियर के जरिए रायपुर भेजा जाता, जहां से इन्हें देशभर के साइबर अपराधियों को बेचा जाता। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम जमा और निकासी की जाती थी।

ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का भी संचालन
    गिरोह ने ऑनलाइन बैटिंग एप ‘काबूक’ की आईडी लेकर सट्टेबाजी का धंधा भी चला रखा था। वर्तमान में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा खिलवाया जा रहा था।
    पुलिस ने जब्त लैपटॉप और मोबाइल की जांच में सैकड़ों बैंक खातों से चार करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत मिले। इसके अलावा, 18 इनएक्टिव सिम कार्ड, चार चेकबुक, वाई-फाई सेट और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

आगे की जांच और कार्रवाई जारी
    एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य साइबर अपराधियों की पहचान की जा रही है। बरामद बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हैं, और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह कार्रवाई साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
    सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी (24) महुआपारा वार्ड नंबार 10 अंबिकापुर
    राजेश सोनकर (25) वर्ष आंबेडकर वार्ड मुंगेली
    सुखदेव साहू (23) कैलाशपुर जिला सूरजपुर
    आयुश कुमार साहू (23) कैलाशपुर जिला सूरजपुर
    मुकेश जायसवाल (21) पौंडी थाना पाली जिला कोरबा
    प्रशांत सिंह (23) दत्ता कालोनी अंबिकापुर थाना गांधीनगर
    अभिषेक जायसवाल (22) चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर
    दीपक कुमार यादव (26) पेटामारा थाना तुमला जिला जशपुर

 

You Might Also Like

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ

उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

News Desk April 23, 2025 April 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News- मुख्यमंत्री से उद्योग जगत के दिग्गजों ने की मुलाकात: वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना निवेश का हॉटस्पॉट… CG News- मुख्यमंत्री से उद्योग जगत के दिग्गजों ने की मुलाकात: वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना निवेश का हॉटस्पॉट…
Next Article CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी… CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
राज्य
उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?