By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं

News Desk
Last updated: 2026/10/17 at 10:11 PM
News Desk
Share
3 Min Read
उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
SHARE

उत्तराखंड में लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने वाले लोक कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार सांस्कृतिक दलों के कलाकारों और दलनायकों के मानदेय में तीन गुना से अधिक वृद्धि करने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार, कलाकारों का प्रतिदिन का मानदेय 800 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये और दलनायक का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये किया जा सकता है। संस्कृति विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। वित्त विभाग की सहमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस संबंध में घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, अभी प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

170 से अधिक सांस्कृतिक दलों को लाभ की उम्मीद

प्रदेश में संस्कृति विभाग के साथ करीब 170 सांस्कृतिक दल पंजीकृत हैं। प्रत्येक दल में लगभग 20 कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा 50 से अधिक एकल कलाकार भी हैं। ये कलाकार लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

लोक कलाकार लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी को देखते हुए संस्कृति विभाग ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला में लागू व्यवस्था के अनुरूप मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। संस्कृति विभाग के सचिव युगल किशोर पंत के अनुसार, प्रस्ताव पर वित्त विभाग की राय मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बीमा सुरक्षा देने की भी तैयारी

सरकार लोक कलाकारों को मानदेय में वृद्धि के साथ बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके लिए सभी जिलों से सांस्कृतिक दलों और एकल कलाकारों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। आंकड़े संकलित होने के बाद बीमा सुविधा को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में लोक कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगें रखी थीं। कलाकारों ने प्रशासनिक नियमों को पूर्ववत रखने, भातखंडे संगीत महाविद्यालय को संबंधित व्यवस्था से अलग रखने और जीएसटी के दायरे से बाहर रखने सहित अन्य मांगों पर भी विचार करने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब संस्कृति विभाग की ओर से मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो प्रदेश के लोक कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए पहले की तुलना में अधिक पारिश्रमिक मिल सकेगा।

You Might Also Like

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी- वन मंत्री केदार कश्यप’…..

News Desk October 17, 2026 October 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
Next Article उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
राज्य
CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?