By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईसाइयों की भीड़ को मार डाला; रूस में आतंकी हमला कर बोला इस्लामिक स्टेट, 60 की मौत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

ईसाइयों की भीड़ को मार डाला; रूस में आतंकी हमला कर बोला इस्लामिक स्टेट, 60 की मौत…

Last updated: 2024/03/23 at 11:25 AM
Share
3 Min Read
ईसाइयों की भीड़ को मार डाला; रूस में आतंकी हमला कर बोला इस्लामिक स्टेट, 60 की मौत…
SHARE

रूस की राजधानी मॉस्को के एक कन्सर्ट हॉल में हुई अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

शुक्रवार को कई बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में एक बड़े समारोह में लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 145 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।आतंकी समारोह स्थल पर सेना की वर्दी पहनकर अंदर घुसे थे।

AFP के अनुसार, IS ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक बयान में कहा कि आईएस लड़ाकों ने “रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में एक बड़ी सभा पर हमला किया है।”

आईएस ने अपने बयान में कहा है कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके में एक सभा के दौरान ईसाइयों की भीड़ को मार डाला है। सेना की वर्दी पहनकर घुसे इन आतंकियों ने पहले भीड़ पर गोलाबारी की फिर वहां बम फेंके।

रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, हमले के दौरान बंदूकधारियों ने 6000 लोगों की क्षमता वाले हॉल में विस्फोटक फेंके, जिससे वहां भीषण आग लग गई।

हॉल के बाहर से मिले सीसीटीवी फुटेज में इमारत को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जबकि रात में धुएं के गुब्बार आसमान में छा गए।

मौके पर कई अग्निशमन गाड़ियों, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की चमकती नीली रोशनी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।

राहत और बचाव दल के लोगों ने हॉल के बेसमेंट से करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति इस हादसे पर नजर बनाए हुए हैं और मामले में पल-पल की प्रगति की जानकारी खुद ले रहे हैं। रूस के नेशनल गार्ड ने हादसे की सूचना पाते ही वहां मोर्चा संभाल लिया।

कुछ दिन पहले ही देश में हुए चुनाव में जीत हासिल कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत किया था। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को “बहुत बड़ी त्रासदी” बताया। यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी।

You Might Also Like

स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ

हूतियों की बढ़ती ताकत से सऊदी अरब परेशान, लंबी खिंच सकती है यमन की जंग

पुतिन से 90 मिनट की मुलाकात के बाद बदले ट्रंप के तेवर? जेलेंस्की की बढ़ी मुश्किलें

मैक्सिको में तीन पर्यटकों की हत्या के दोषियों को 158 साल 9 महीने की जेल

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, खुजदार के पास कांपी धरती

March 23, 2024 March 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मॉस्को में हुए आतंकी हमले की PM मोदी ने की निंदा, बोले- रूस के साथ खड़ा है भारत… मॉस्को में हुए आतंकी हमले की PM मोदी ने की निंदा, बोले- रूस के साथ खड़ा है भारत…
Next Article 3-4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है भारत, चीन ने भेज दिया जासूसी जहाज; इसलिए डर रहा ड्रैगन… 3-4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है भारत, चीन ने भेज दिया जासूसी जहाज; इसलिए डर रहा ड्रैगन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹72,000 तक होने की चर्चा
8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹72,000 तक होने की चर्चा
व्यापार
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति
देश
SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह
SIR में कटे वोटर लिस्ट से नाम जुड़वाने के लिए Form 6 में बदलाव का प्रस्ताव, जानें वजह
देश
स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ
स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?