By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव जिले का किया दौरा : किसानों से किया संवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव जिले का किया दौरा : किसानों से किया संवाद

News Desk
Last updated: 2025/03/05 at 1:36 PM
News Desk
Share
4 Min Read
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव जिले का किया दौरा : किसानों से किया संवाद
SHARE

रायपुर

केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति भारत सरकार व्ही. सोमन्ना ने कोंडागांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी का दौरा कर निरीक्षण किया और अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच करते रहें और समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने उन्होंने वहां आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी का वितरण किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित किसानों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनकी सोच है कि किसानों की आय में वृद्धि हो और वे आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोंडागांव जिले को आकांक्षी जिले से ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में नारियल के वृक्षों को देखकर प्रसन्नता जताई और सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य अतिथियों ने नारियल के पौधे का रोपण किया।

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुलता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के पिछड़े जिलों के विकास के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि हर किसान की आय दोगुना हो और इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सांसद महेश कश्यप और सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने में सफल होंगे।
शिल्पनगरी में शिल्पकारों से की भेंट

केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव में शबरी एंपोरियम में पहुंचकर बस्तर की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने बेलमेटल सहित विभिन्न कलाओं में कार्यरत शिल्पकारों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत सभी जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करें। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय और प्रगतिशील किसान भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….

चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….

रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

News Desk March 5, 2025 March 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव जिले का किया दौरा : किसानों से किया संवाद केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव जिले का किया दौरा : किसानों से किया संवाद
Next Article छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री  ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….
सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….
चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…
रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल तय, 3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए भिड़ेंगे
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल तय, 3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए भिड़ेंगे
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?