By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….

News Desk
Last updated: 2026/10/01 at 5:35 PM
News Desk
Share
3 Min Read
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। फरसाबहार और कांसाबेल विकासखंड के ढुढरूडांड में सर्वसुविधायुक्त विद्यालय परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इनके पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवासीय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर, खेल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

नए भवनों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के साथ उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के बीच अध्ययन करने के साथ अपनी प्रतिभा और कौशल को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

बटाईकेला से नए सर्वसुविधायुक्त परिसर में संचालित होगा विद्यालय

कांसाबेल क्षेत्र में वर्तमान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन बटाईकेला में किया जा रहा है। नए परिसर का निर्माण पूर्ण होने के बाद विद्यालय को विस्तृत एवं आधुनिक भवन में संचालित किया जाएगा। नए परिसर में कक्षाओं के साथ प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर आधारित शिक्षण, छात्रावास और खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, पठन-पाठन तथा खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। नए भवनों के तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को एक ही परिसर में शिक्षा, आवास, भोजन, खेल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का अनुकूल वातावरण तैयार होने के साथ उनके शैक्षणिक, रचनात्मक और सह-पाठ्यचर्या कौशल के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

जशपुर में शिक्षा अधोसंरचना को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में शिक्षा अधोसंरचना के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण आदिवासी विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन परिसरों में विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे जिले के दूरस्थ अंचलों के आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर आधार तैयार होगा।

You Might Also Like

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण….

राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई…..

राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए….

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग…..

News Desk October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े….. वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..
Next Article एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल तय, 3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए भिड़ेंगे एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल तय, 3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए भिड़ेंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एनएमडीसी ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
एनएमडीसी ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
देश
एनएमडीसी ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
एनएमडीसी ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
देश
दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस
दृश्यम 3 में अजय देवगन ने मोहनलाल को छोड़ा पीछे? कहानी और कोर्टरूम ड्रामा ने बढ़ाया सस्पेंस
मनोरंजन
रिहाना के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी महिला पर हत्या की कोशिश समेत 14 आरोप
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?