By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वित्त मंत्री सीतारमण ने दी राहत, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की समयसीमा बढ़ाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

वित्त मंत्री सीतारमण ने दी राहत, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की समयसीमा बढ़ाई

News Desk
Last updated: 2025/02/01 at 3:22 PM
News Desk
Share
4 Min Read
वित्त मंत्री सीतारमण ने दी राहत, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की समयसीमा बढ़ाई
SHARE

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को किसी भी असेसमेंट ईयर के लिए अपडेटिड इनकम टैक्स रिटर्न को लेकर बड़ी राहत दी है. बजट में सरकार ने आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाने का ऐलान किया है. पहले आपको दो साल तक का समय दिया जाता था. अब इसे बढ़ाकर चार तक कर दिया गया है. आपको बता दें कि सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई पर कोई टैक्स ना वसूलने का ऐलान किया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रिटर्न फाइलिंग के अलावा और कौन कौन से ऐलान किए हैं.

ये किए अहम ऐलान

  • देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा को मौजूदा दो साल से बढ़ाकर चार साल करने का प्रस्ताव वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में रखा है.
  • सीतारमण ने अपने बजट भाषण में उन मामलों में शिक्षा के उद्देश्यों के लिए भेजे गए धन के लिए टीसीएस (स्रोत पर एकत्रित कर) की छूट का भी प्रस्ताव रखा, जहां शिक्षा ऋण कुछ निर्दिष्ट वित्तीय    संस्थानों से लिया गया हो.
  • उन्होंने कहा कि डायरेक्टर कर विवादों को निपटाने के लिए लाई गई विवाद से विश्वास 2.0 योजना का 33,000 टैक्सपेयर्स ने लाभ उठाया है.
  • इसके साथ ही सीनियर सिटीजंस को ब्याज से हुई आय पर कर कटौती की सीमा दोगुनी करके एक लाख रुपए करने की घोषणा भी बजट में की गई.
  • वित्त मंत्री ने किराए पर टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) की सीमा को भी बढ़ाकर छह लाख रुपए करने का प्रस्ताव किया है.
  • इसके अलावा, बजट में स्टार्टअप कंपनियों को अब कंपनी के गठन से पांच साल की अवधि तक कर लाभ मिलता रहेगा.

12 लाख की कमाई को टैक्स नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उम्मीदों के अनुरूप मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए तक की सालाना आय को पूरी तरह से कर मुक्त किये जाने की घोषणा की. यह छूट नई आयकर व्यवस्था में दी गयी है. स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 रुपए के साथ नौकरीपेशा लोगों को अब 12.75 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई कर नहीं देना होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि कर छूट से मध्यम वर्ग के लोगों के पास खपत के लिए अधिक पैसे बचेंगे. साथ ही निवेश और बचत भी बढ़ेगी. वित्त मंत्री ने इसके साथ अलग-अलग कर स्लैब में भी बदलाव का प्रस्ताव किया.

इसके तहत, अब चार लाख रुपए सालाना आय पर कोई कर नहीं लगेगा. चार से आठ लाख रुपए पर पांच प्रतिशत, आठ से 12 लाख रुपए पर 10 प्रतिशत, 12 लाख से 16 लाख रुपए पर 15 प्रतिशत, 16 से 20 लाख रुपए पर 20 प्रतिशत, 20 लाख रुपए से 24 लाख रुपए पर 25 प्रतिशत तथा 24 लाख रुपए से ऊपर की सालाना आय पर 30 प्रतिशत कर लगेगा. प्रत्यक्ष कर छूट से सरकारी खजाने पर एक लाख करोड़ रुपए का बोझ आएगा.

You Might Also Like

स्टारलिंक विवाद में एलन मस्क के बदले तेवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान की तारीफ

नई Audi Q3 भारत में लॉन्च, ₹51.99 लाख से शुरू हुई कीमत, जानें फीचर्स

Honda 0 Alpha EV भारत में इस दिन होगी लॉन्च, दमदार डिजाइन देख देखते रह जाएंगे

रिलायंस का मस्क को दो टूक जवाब, कहा- प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते, हमें भी क्लीयरेंस का इंतजार

पेट्रोल पर 5 गुना बढ़ा विंडफॉल टैक्स, डीजल पर राहत; क्या बढ़ेंगे तेल के दाम?

News Desk February 1, 2025 February 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा नेहा छुट्टी के बाद घर जा रही थी, तभी स्कूल बस ने उसे लापरवाही से टक्कर मार दी। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा नेहा छुट्टी के बाद घर जा रही थी, तभी स्कूल बस ने उसे लापरवाही से टक्कर मार दी।
Next Article IPL 2025: केंद्रीय बजट में खिलाड़ियों की सैलरी पर कितना बढ़ेगा टैक्स? IPL 2025: केंद्रीय बजट में खिलाड़ियों की सैलरी पर कितना बढ़ेगा टैक्स?
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
राज्य
उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?