By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शासकीय स्कूलों के बच्चे भी डिजिटल शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और देश की प्रगति में योगदान दें : सांसद लालवानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > शासकीय स्कूलों के बच्चे भी डिजिटल शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और देश की प्रगति में योगदान दें : सांसद लालवानी
मध्यप्रदेशराज्य

शासकीय स्कूलों के बच्चे भी डिजिटल शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और देश की प्रगति में योगदान दें : सांसद लालवानी

News Desk
Last updated: 2025/01/30 at 9:18 PM
News Desk
Share
4 Min Read
शासकीय स्कूलों के बच्चे भी डिजिटल शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और देश की प्रगति में योगदान दें : सांसद  लालवानी
SHARE

सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल से शासकीय स्कूलों में 50 लाख रूपये की लागत के 105 कम्‍प्यूटर किये गये वितरित
इंदौर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर 50 लाख रुपये की लागत के 105 कंप्यूटर इंदौर के शासकीय स्कूलों में वितरित किए गए। डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने और बेटियों की शिक्षा को  नया आयाम देने के उद्देश्य से देवी अहिल्या की 300वीं जयंती के अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी द्वारा शासकीय स्कूलों में 300 कंप्यूटर लगाये जाएंगे। इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत आज बाणगंगा स्थित अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय से हुई, जहां सांसद श्री शंकर लालवानी ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर सौंपे और उन्हें डिजिटल शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता अहिल्या के 300वीं जयंती वर्ष को स्मरणीय बनाने के लिए हमने संकल्प लिया है कि  300 कंप्यूटर विभिन्न स्कूलों में वितरित करेंगे। हमारा उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी डिजिटल शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और देश की प्रगति में योगदान दें। यह पहल सांसद सेवा संकल्प और इंडियन ऑयल के सीएसआर फंड के सहयोग से संभव हुई, जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आईटी के क्षेत्र में दक्ष बनाना और डिजिटल युग के लिए तैयार करना है।
    सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि बेटियों को डिजिटल शिक्षा का भरपूर लाभ मिले और वे भी आगे बढ़कर देश की प्रगति में योगदान दें, इसलिए हमने इस पहल की शुरुआत एक कन्या विद्यालय से की है। हमारी बेटियां अगर तकनीकी रूप से सशक्त होंगी, तो वे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगी। सांसद श्री लालवानी ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और डिजिटल संसाधनों को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। आने वाले समय में और अधिक स्कूलों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों से सीखने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सांसद लालवानी ने घोषणा की कि यह पहल इंदौर जिले के प्रत्येक सरकारी स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लक्ष्य का पहला चरण है। भविष्य में और अधिक सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सके। हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी टेक्नोलॉजी में माहिर हों और उन्हें निजी स्कूलों जैसी डिजिटल सुविधाएं मिलें। कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों की क्षमताओं का विकास होगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने बताया कि कंप्यूटरों का तीन साल तक रखरखाव और नियमित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन कंप्यूटरों का अधिकतम उपयोग हो और विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा से सही लाभ मिले।

विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों ने कंप्यूटर प्राप्त कर खुशी जाहिर की और कहा कि अब वे अपने स्कूल में ही कंप्यूटर सीख सकेंगे, जिससे उनके करियर को दिशा मिलेगी। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थी आधुनिक तकनीकों से अवगत हो सकेंगे। इस अवसर पर युग शक्ति एजुकेशन डेवलपमेन्ट सोसायटी अध्यक्ष श्रीमति मुक्ति जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा वैश्य, जिला शिक्षा समन्वय नरेन्द्र जैन, पार्षद श्रीमती सीमा डाबी उपस्थित थीं। आभार स्कूल प्राचार्य श्री दीपक हलवे ने माना।

You Might Also Like

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

News Desk January 30, 2025 January 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश को गर्व: राज्यपाल पटेल खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश को गर्व: राज्यपाल पटेल
Next Article भारत और जापान के आत्मीय संबंधों की डोर अटूट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत और जापान के आत्मीय संबंधों की डोर अटूट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?