By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बुरहानपुर में रानी दुर्गावती जयंती उत्सव, प्रेरणा से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

बुरहानपुर में रानी दुर्गावती जयंती उत्सव, प्रेरणा से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

News Desk
Last updated: 2025/01/27 at 11:29 AM
News Desk
Share
3 Min Read
बुरहानपुर में रानी दुर्गावती जयंती उत्सव, प्रेरणा से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
SHARE

मध्यप्रदेश शासन से मिले निर्देशों के चलते देश के स्वाधीनता संग्राम की एक अप्रतिम गोंड नायिका, वीरांगना रानी दुर्गावती के इस जन्म जयंती वर्ष को इस वर्ष प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बता दें कि, इस वर्ष उनका 500वां जन्मवर्ष है। जिसके उपलक्ष्य में किये जा रहे आयोजनों की कड़ी में रविवार को गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला पर मध्यप्रदेश के बुराहनपुर जिले के जनजातीय विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले, उत्कृष्ट विद्यालय ग्राम खकनार में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किये गए प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम के दौरान, वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन और अवदान पर केन्द्रित, नृत्य-नाटिका का भी आयोजन किया गया। वहीं इस नृत्य नाटिका के सह निर्देशक हर्षवर्धन सिंह परिहार एवं आलेख योगेश त्रिपाठी सहित मंच पर उपस्थित कलाकारों के द्वारा नाट्य के माध्यम से वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही उनके साहसी योगदान से आमजन को अवगत कराया गया। इस दौरान मंचीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया।

इस नाट्य कार्यक्रम में विधायक नेपानगर मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनप्रतिनिधि सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नेपानगर भागीरथ वाखला, जनपद पंचायत सीईओ खकनार वंदना कैथल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थीगण के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित रहे। 

बता दें कि वीरांगना रानी दुर्गावती ने अपने पति दलपत शाह की मृत्यु के बाद अपने राज्य की रक्षा के लिए गोंडवाना साम्राज्य की बागडोर संभाली थी। इनके राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था ऐसी थी कि करों का भुगतान सोने के सिक्के और हाथी देकर किया जाता था। उन्होंने शिक्षा और पारम्परिक ज्ञान को प्रोत्साहित किया था और कई मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण भी करवाया।

वहीं उनकी जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के द्वारा रानी दुर्गावती के प्रसिद्ध 52 गढ़ों पर केन्द्रित एक रेडियो धारावाहिक का प्रसारण निरंतर किया जा रहा है। साथ ही वीरांगना और उनके परवर्ती शासकों की कला और स्थापत्य की उपलब्धियों पर शोध ग्रंथ प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही संस्कृति विभाग वीरांगना के जीवन पर वृत्त चित्र निर्माण, नृत्य नाटिका, गायन कार्यक्रम और वीरांगना की जीवन गाथा को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करने की गतिविधियां आयोजित कर चुका है। वहीं शैक्षणिक संस्थाओं में वीरांगना के जीवन पर केन्द्रित निबंध और आलेख लेखन स्पर्धाएं करवाना भी प्रस्तावित है।

You Might Also Like

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

News Desk January 27, 2025 January 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रदेश में सर्द हवाओं का असर, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी प्रदेश में सर्द हवाओं का असर, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
Next Article दिल्ली-NCR में महिला को उबर ड्राइवर से अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर शेयर की हरकत दिल्ली-NCR में महिला को उबर ड्राइवर से अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर शेयर की हरकत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
देश
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
देश
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?