By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अल्पना तिराहा और रेलवे स्टेशन के बीच हुई कार्रवाई, अब ईरानी खेमे के अतिक्रमण की बारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

अल्पना तिराहा और रेलवे स्टेशन के बीच हुई कार्रवाई, अब ईरानी खेमे के अतिक्रमण की बारी

News Desk
Last updated: 2024/12/30 at 9:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
अल्पना तिराहा और रेलवे स्टेशन के बीच हुई कार्रवाई, अब ईरानी खेमे के अतिक्रमण की बारी
SHARE

भोपाल: अगले साल भोपाल में मेट्रो शुरू करने की तैयारी चल रही है। प्रशासन इसके लिए जोरों पर तैयारियां कर रहा है। सोमवार को मेट्रो के ऑरेंज लाइन के दूसरे चरण के लिए 29 दुकानें तोड़ी गईं। यह कार्रवाई अल्पना तिराहा से भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 तक की गई। आगे 40 दुकानें तोड़ी जाएंगी। ईरानी डेरे के 30 अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। इस बीच विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने दुकानदारों के विस्थापन की मांग उठाई। हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले कार्रवाई: कार्रवाई से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पहले प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। प्रशासन को उन्हें विस्थापित कर मुआवजा देना चाहिए। 

8.77 किमी का होगा मेट्रो का दूसरा चरण

भोपाल मेट्रो का दूसरा चरण सुभाष नगर डिपो से करोंद तक 8.77 किमी का होगा। यह काम दो हिस्सों में होगा। दोनों प्रोजेक्ट पर 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी परीक्षण और डिजाइन समेत अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं। अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले पुल बोगदा से दुकानें हटाई गई थीं।

नर्मदा आइस फैक्ट्री की जमीन पर सालों से कर रहे थे कारोबार

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के पास स्थित नर्मदा आइस फैक्ट्री में 40 दुकानें थीं। व्यापारी पिछले 50 सालों से कारोबार कर रहे थे। इन दुकानों को हटा दिया गया। जिन दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाईं, उनका सामान जब्त कर लिया गया। कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर रख दिया।

दुकानदारों को नियमानुसार पैसा दिया जाएगा

एसडीएम दीपक पांडे समेत तमाम अफसरों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। नगर निगम की जेसीबी ने दुकानों को ध्वस्त कर दिया। दुकानों में रेलवे टिकट काउंटर, स्टेशनरी आदि बिक रहे थे। एसडीएम दीपक पांडे ने कहा कि दुकानदारों को नियमानुसार पैसा दिया जाएगा।

दुकानदारों को राहत मिले- कांग्रेस विधायक

मौके पर पहुंचे विधायक आतिफ अकील ने अफसरों से कहा कि दुकानदारों को विस्थापित करने के लिए सुविधाएं दी जाएं। उनके लिए दुकानें बनाई जाएं, ताकि वे कारोबार कर सकें। आतिफ ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न नहीं कर रहा है तथा दुकान हटाने से पहले दुकानदार के दस्तावेजों की जांच की जाती है।

You Might Also Like

युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना, मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद….

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

उद्योग मंत्री ने कोरबा में बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

News Desk December 30, 2024 December 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने वर्ष 2024 में लिखा नया अध्याय सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने वर्ष 2024 में लिखा नया अध्याय
Next Article 8 साल के मासूम की सौतेले पिता ने ली जान, पुलिस को अब भी नहीं मिली लाश 8 साल के मासूम की सौतेले पिता ने ली जान, पुलिस को अब भी नहीं मिली लाश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार
रजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार
मनोरंजन
मुंबई के अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के नाम का जिक्र
मुंबई के अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के नाम का जिक्र
मनोरंजन
हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास
हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास
खेल
सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन
सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?