By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास

News Desk
Last updated: 2026/10/23 at 3:50 PM
News Desk
Share
4 Min Read
हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास
SHARE

नई दिल्ली
 रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के एक सांझ-सवेरे ऐतिहासिक मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को बल्लेबाजी का ऐसा अद्भुत रोमांच देखने को मिला, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। हालांकि, उनके इस व्यक्तिगत कीर्तिमान और इंग्लैंड के विशाल स्कोर के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने 430 रनों के नामुमकिन से दिखने वाले लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

हैरी ब्रूक ने खेली 202 रन की पारी
इंग्लैंड की कप्तानी संभाल रहे 27 साल के हैरी ब्रूक ने मैदान के हर कोने में रनों की बौछार करते हुए 116 गेंदों पर 202 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने महज 114 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो पुरुषों के वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक बन गया। इस पारी के दम पर वे इंग्लैंड की तरफ से वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, और साथ ही उन्होंने बेन स्टोक्स के 182 रनों के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी
इस ऐतिहासिक दोहरे शतक के साथ ही ब्रूक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का बेहद दुलर्भ और खास क्लब ज्वाइन कर लिया। वे टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी (अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ 317), वनडे में डबल सेंचुरी और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेटर बने। उनसे पहले यह कारनामा केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ही कर पाए थे। ब्रूक की इस विध्वंसक पारी और विल जैक्स की तेजतर्रार बल्लेबाजी के बूते इंग्लैंड ने 50 ओवरों में 429 का विशाल पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका ने कर दिया रिकॉर्ड चेज
लेकिन खेल का असली ड्रामा अभी बाकी था। 430 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने हार नहीं मानी और एक अनुशासित व आक्रामक रवैया अपनाया। पवन रथनायके के शानदार 130 रन, अविष्का फर्नांडो और दासुन शनाका की 97-97 रनों की तूफानी पारियों ने मैच को श्रीलंका की झोली में ला खड़ा किया। अंतिम क्षणों में जनित लियानागे ने धैर्य दिखाते हुए नाबाद 61 रन बनाए और मैच की अंतिम गेंद शेष रहते छक्का जड़कर टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाकर जीत दिला दी।

वनडे का दूसरा सबसे बड़ा चेज
यह मुकाबला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया। एक ही मैच में 850 से अधिक रन बने जहां ब्रूक का ऐतिहासिक व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने महज 114 गेंदों में वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा, लेकिन उनका यह कीर्तिमान भी टीम को जीत नहीं दिला सका।

 

You Might Also Like

मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण

ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, तीसरे टेस्ट में ग्रीन और इंग्लिस की हो सकती है वापसी

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

अनाहत सिंह का धमाका, सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 430 रन चेज कर दर्ज की जीत

News Desk October 23, 2026 October 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन
Next Article मुंबई के अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के नाम का जिक्र मुंबई के अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के नाम का जिक्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार
रजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार
मनोरंजन
मुंबई के अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के नाम का जिक्र
मुंबई के अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के नाम का जिक्र
मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन
सुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन
मनोरंजन
मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण
मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?