By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स की आईपीओ लिस्टिंग पर जोरदार शुरुआत, कैरारो इंडिया ने किया निराश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स की आईपीओ लिस्टिंग पर जोरदार शुरुआत, कैरारो इंडिया ने किया निराश

News Desk
Last updated: 2024/12/30 at 2:26 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स की आईपीओ लिस्टिंग पर जोरदार शुरुआत, कैरारो इंडिया ने किया निराश
SHARE

सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के आईपीओ ने निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन दिया है। इसका इश्यू 391 रुपये के प्राइस पर आया था और लिस्टिंग 53 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ हुई। इसमें लिस्टिंग के बाद भी तेजी जारी रही है औयह 55.75 प्रतिशत उछलकर 609 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 2,657.29 करोड़ रुपये रहा।

सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे। वहीं प्रमोटर और अन्य शेयरहोल्डर्स ने 82.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बेचा। अहमदाबाद स्थित कंपनी फ्रेश इक्विटी से जारी रकम का इस्तेमाल अटलांटा फैसिलिटी में स्टेराइल इंजेक्शन का प्रोडक्शन करने के लिए फैक्टरी लगाने के लिए करेगी। साथ ही, इससे सेनोरस फार्मा और उसकी सहायक कंपनियों की वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरी की जाएगी।

सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स के जटिल फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट की व्यापक रेंज है। कंपनी के पास प्रमुख चिकित्सीय खंडों में कई उत्पाद हैं। इनमें एंटीबायोटिक्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और ब्लड लाइन शामिल हैं। मार्च 2024 तक, कंपनी के पास भारत और अमेरिका में तीन आरएंडडी सुविधाएं थीं।

कैरारो इंडिया की 7.52 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्टिंग
कैरारो इंडिया लिमिटेड के शेयर सोमवार को 704 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 7.52 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए। बाद में ये 10 फीसदी गिरकर 633.30 रुपये पर आ गया। कंपनी का मार्केट कैप 3,679.15 करोड़ रुपये है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कैरारो इंडिया का आईपीओ पूरी तरह से कैरारो इंटरनेशनल एसई द्वारा 1,250 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री के लिए पेशकश (ओएफएस) था। इसमें कोई फ्रेश इक्विटी नहीं थी।

कैरारो इंडिया कैरारो एस.पी.ए. की एक सहायक कंपनी है, जिसकी नींव 1997 में पड़ी थी। इसने 1999 में ट्रांसमिशन सिस्टम और 2000 में एक्सल के साथ अपने मैन्युफैक्चरिंग सफर को आगे बढ़ाया। कंपनी ने कैरारो समूह के भीतर अन्य संस्थाओं से लाइसेंस प्राप्त आईपी अधिकारों का उपयोग करके अपना संचालन शुरू किया। ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (ओईएम) ग्राहकों के लिए जटिल इंजीनियरिंग उत्पादों और समाधानों में कुशलता हासिल की।

यह एक स्वतंत्र टियर-1 प्रोवाइडर के रूप में काम करती है, जो कृषि ट्रैक्टरों और निर्माण वाहनों के लिए एक्सल और ट्रांसमिशन सिस्टम बनाती है। कैरारो इंडिया पुणे में दो विनिर्माण संयंत्र संचालित करता है यह एशिया में ग्राहकों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तथा कैरारो ड्राइव टेक इटालिया के माध्यम से एशिया के बाहर निर्यात करता है।

कृषि ट्रैक्टर क्षेत्र में इसके प्रमुख ग्राहकों में सीएनएच, टैफे, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जॉन डीरे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, एक्शन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड शामिल हैं। मैन्युफैक्चरिंग व्हीकल सेक्टर में यह सीएनएच, बुल मशीन्स, लियुगोंग, मैनिटौ इक्विपमेंट, डूसन, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्शन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को सेवाएं प्रदान करता है।

You Might Also Like

₹13,788 के शेयर पर ₹160 का डिविडेंड, Maharashtra Scooters की रिकॉर्ड डेट 21 सितंबर

Bank Holiday: 21 सितंबर को इन 2 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक करें लिस्ट

Sugar Price: त्योहार से पहले चीनी के दाम घटे, 65 से 58.5 रुपये किलो हुई कीमत

iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

US के फैसले का असर, सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट; चांदी ₹2,300 सस्ती

News Desk December 30, 2024 December 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पटना के पीएमसीएच के गेट पर एंबुलेंस चालक की हत्या, पांच आरोपी की गिरफ्तार पटना के पीएमसीएच के गेट पर एंबुलेंस चालक की हत्या, पांच आरोपी की गिरफ्तार
Next Article RSS ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक RSS ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..
राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….
सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?