By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ उतरा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन… मुख्यमंत्री को पत्र लिख की सीबीआई जांच की मांग, कहा-
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ उतरा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन… मुख्यमंत्री को पत्र लिख की सीबीआई जांच की मांग, कहा-

News Desk
Last updated: 2024/12/26 at 8:30 AM
News Desk
Share
5 Min Read
आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के खिलाफ उतरा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन… मुख्यमंत्री को पत्र लिख की सीबीआई जांच की मांग, कहा-
SHARE

सौरभ सिर्फ मोहरा, असली मास्टरमाइंड्स कोई और
सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कलर जारी
करीबियों को भी नोटिस; आयकर की पूछताछ के बिना देश से बाहर नहीं जा सकेगा

भोपाल। मेंडोरी में इनोवा कार से 52 किलो सोने और 11 करोड़ रुपए कैश जब्ती के मामले में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आयकर विभाग ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में आयकर विभाग ने लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके बाद, सौरभ शर्मा अब भारत आने पर सीधे आयकर अधिकारियों के शिकंजे में आ सकेगा और बिना आयकर विभाग की पूछताछ के देश से बाहर नहीं जा सकेगा। वहीं इंदौर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि सौरभ शर्मा सिर्फ मोहरा है। असली गुनाहगार और मास्टरमाइंड्स तो कोई और हैं। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की ही होने की पुष्टि के बाद आयकर विभाग ने दो दिन पहले लुक आउट सर्कुलर जारी करने का फैसला लिया था। इसके लिए डीआरआई को पत्र भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी। दो दिनों में आयकर अधिकारियों ने यह प्रक्रिया पूरी की और अब सौरभ शर्मा से पूछताछ संबंधी कार्रवाई के लिए लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सौरभ शर्मा लोकायुक्त द्वारा उसके घर पर छापेमारी के बाद से दुबई में है और अब वह लोकायुक्त पुलिस और आयकर विभाग दोनों के जांच के दायरे में आ गया है, दोनों एजेंसियों को उसकी तलाश है। आयकर विभाग की जांच टीम अब जब्त किए गए गोल्ड की मैन्युफैक्चरिंग पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। विभाग यह जांच कर रहा है कि इस 52 किलो सोने की आपूर्ति कहां से हुई और यह किसने तैयार किया। इस मामले में गोल्ड व्यापार से जुड़े कुछ व्यापारियों को तलब किया गया है, ताकि यह पता चल सके कि ऐसे गोल्ड का निर्माण किसके द्वारा किया गया था, और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा सके।

जायसवाल और अन्य करीबियों को भी नोटिस जारी होंगे
आयकर विभाग ने गोल्ड और कैश जब्त किए जाने के बाद कार के मालिक चेतन सिंह गौर से पूछताछ की है। गौर के बयान के बाद अब सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल को नोटिस जारी करने की तैयारी है। इसके साथ ही सौरभ की मां, पत्नी और अन्य परिजनों को राजधानी के चूना भट्टी स्थित रेस्टारेंट फोगीट से संबंधित मामले में नोटिस जारी किए जाएंगे। सौरभ शर्मा के करीबी रिश्तेदार अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर भूमिगत हो गए हैं।

असली मास्टरमाइंड को खोजे सरकार
आरटीओ विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जिसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस बीच इंदौर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। एसोसिएशन लंबे समय से परिवहन विभाग के चैक पोस्टों पर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थी। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांग पर ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने परिवहन चैक पोस्ट खत्म किए थे।

आरटीओ में भ्रष्टाचार जारी
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा कि बॉर्डर चेकपोस्ट्स समाप्त होने पर भी आरटीओ में भ्रष्टाचार जारी है। हाल की घटनाएं इस समस्या की गंभीरता को दर्शाती हैं। जांचकर्ताओं ने परिवहन विभाग के एक सेवानिवृत्त कांस्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े 7.9 करोड़ रुपए की अपोषित संपत्ति, जिसमें लग्जरी कारें, हीरे के आभूषण और चांदी की छड़ें शामिल हैं, का खुलासा किया। एक अन्य छापे में, आयकर विभाग ने भोपाल के पास एक परित्यक्त वाहन से 10 करोड़ नकद और 54 किलोग्राम सोना बरामद किया। एसोसिएशन ने आगे कहा कि लोकायुक्त जांचों ने बार-बार परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनुपातहीन संपत्तियों का पर्दाफाश रि प्रणाली में व्याप्त गहराई तक भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। यह प्रकरण तो केवल हिमखंड का ऊपरी हिस्सा है और पकड़े गए लोग मात्र छोटे मोहरे हैं। असली गुनहगारों और मास्टरमाइंड्स की भी पहचान कर उन्हें कानून के कठघरे में लाना आवश्यक है।

You Might Also Like

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

News Desk December 26, 2024 December 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री की पहल पर आम जन को सस्ते दर पर मिल रही हैं दवाइयां मुख्यमंत्री की पहल पर आम जन को सस्ते दर पर मिल रही हैं दवाइयां
Next Article ई-कॉमर्स में उभर रही चुनौतियों से निपटने नए ऐप लॉन्च  ई-कॉमर्स में उभर रही चुनौतियों से निपटने नए ऐप लॉन्च 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
खेल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
खेल
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
खेल
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?