By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडाई कॉलेजों और भारतीय संस्थाओं पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > देश > कनाडाई कॉलेजों और भारतीय संस्थाओं पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू
देश

कनाडाई कॉलेजों और भारतीय संस्थाओं पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

News Desk
Last updated: 2024/12/25 at 1:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
कनाडाई कॉलेजों और भारतीय संस्थाओं पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू
SHARE

ईडी ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा की सीमाओं से भारतीयों की अमेरिका में तस्करी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कुछ कनाडाई कॉलेजों और कुछ भारतीय संस्थाओं की संलिप्तता की जांच कर रही है।

ईडी की यह जांच गुजरात के डिंगुचा गांव निवासी चार सदस्यीय भारतीय परिवार की मौत से जुड़ी है, जो 19 जनवरी, 2022 को अवैध रूप से कनाडा-अमेरिका सीमा पार करने की कोशिश करते समय अत्यधिक ठंड से मारे गए थे।

कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट की आपराधिक धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करने के लिए मुख्य आरोपित भावेश अशोकभाई पटेल और कुछ अन्य के विरुद्ध अहमदाबाद पुलिस की प्राथमिकी का संज्ञान लिया। पटेल और अन्य पर मानव तस्करी करके भारतीयों को अवैध चैनलों के जरिये कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने की सुनियोजित साजिश रचने का आरोप है।

मानव तस्करी रैकेट में कई नाम शामिल
ईडी जांच में पहले पाया गया था कि इस मानव तस्करी रैकेट के तहत आरोपित ने अवैध तरीके से अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों के लिए कनाडा स्थित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की व्यवस्था की। ऐसे लोगों के लिए कनाडा के छात्र वीजा का आवेदन किया गया था और वहां पहुंचने पर कॉलेज में प्रवेश के बजाय उन्होंने अवैध रूप से अमेरिका-कनाडा सीमा पार की।

ईडी ने बताया कि इसके बाद कनाडा स्थित कॉलेजों द्वारा प्राप्त शुल्क व्यक्तियों के खाते में वापस भेज दिया गया। इस काम के लिए हर व्यक्ति से 55 से 60 लाख रुपये वसूले गए।

भारत में लगभग 3,500 एजेंट
ईडी ने बताया कि उसने इस मामले में 10 दिसंबर और 19 दिसंबर को मुंबई, नागपुर, गांधीनगर और वडोदरा में आठ स्थानों पर नए सिरे से तलाशी ली थी। पता चला कि दो संस्थाओं ने कमीशन के आधार पर विदेश स्थित विश्वविद्यालयों में भारतीयों के प्रवेश के लिए 'समझौता' किया था। इनमें से एक संस्था मुंबई और दूसरी नागपुर की है।

तलाशी में पता चला कि एक संस्था द्वारा लगभग 25,000 छात्रों और दूसरी संस्था द्वारा 10,000 से अधिक छात्रों को हर वर्ष भारत के बाहर स्थित विभिन्न कालेजों में भेजा जा रहा है। इन संस्थाओं के गुजरात में लगभग 1,700 और पूरे भारत में लगभग 3,500 एजेंट हैं एवं उनमें से लगभग 800 सक्रिय हैं।

भारतीय नागरिकों की तस्करी में शामिल कई संस्थान
कनाडा के लगभग 112 कॉलेजों ने एक संस्था और 150 से अधिक ने दूसरी संस्था के साथ समझौता किया है। ईडी को संदेह है कि कनाडा में अमेरिकी सीमा के पास स्थित कुल 262 कालेजों में से कुछ भारतीय नागरिकों की तस्करी के इस रैकेट में शामिल हैं।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

News Desk December 25, 2024 December 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अंतरिक्ष से क्रिसमस की शुभकामनाएं: सुनीता विलियम्स और टीम ने नासा का वीडियो जारी किया अंतरिक्ष से क्रिसमस की शुभकामनाएं: सुनीता विलियम्स और टीम ने नासा का वीडियो जारी किया
Next Article मप्र बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर, बेस्ट ऑफ फाइव योजना फिर हुई लागू मप्र बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर, बेस्ट ऑफ फाइव योजना फिर हुई लागू
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?