By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिवाली पर कर्मचारियों को ₹33,000 का बोनस, मुंबई महानगरपालिका ने 93 हजार से ज्यादा कर्मियों को दिया तोहफा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

दिवाली पर कर्मचारियों को ₹33,000 का बोनस, मुंबई महानगरपालिका ने 93 हजार से ज्यादा कर्मियों को दिया तोहफा

News Desk
Last updated: 2026/10/30 at 9:16 AM
News Desk
Share
3 Min Read
दिवाली पर कर्मचारियों को ₹33,000 का बोनस, मुंबई महानगरपालिका ने 93 हजार से ज्यादा कर्मियों को दिया तोहफा
SHARE

 मुंबई
दिवाली से पहले मुंबई महानगरपालिका (BMC) के हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है. महापौर ऋतु तावड़े ने साल 2026 के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को 33,000 रुपये दिवाली बोनस देने की घोषणा की है. पिछले साल कर्मचारियों को 31,000 रुपये बोनस मिला था. इस बार इसमें 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी। 

महापौर ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि बोनस की रकम नवंबर महीने के नियमित वेतन के साथ जारी की जाए. यह फैसला BMC मुख्यालय में हुई बैठक के बाद लिया गया. बैठक में अलग-अलग राजनीतिक दलों के समूह नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बोनस की रकम तय करने को लेकर सभी पक्षों के बीच चर्चा हुई। 

93,509 कर्मचारियों और पात्र कर्मियों को मिलेगा फायदा
BMC के इस फैसले से कुल 93,509 अधिकारी, कर्मचारी और पात्र कर्मी लाभान्वित होंगे. इसमें महानगरपालिका के नियमित वेतनमान पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। 

महानगरपालिका की तरफ से पात्र सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों और बालवाड़ी शिक्षकों को भाऊबीज की राशि भी दी जाएगी. इस तरह बोनस और भाऊबीज की रकम से अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों और कर्मियों को त्योहार के मौके पर आर्थिक मदद मिलेगी। 

पिछले साल से 2,000 रुपये ज्यादा बोनस
महापौर ऋतु तावड़े के मुताबिक, बोनस की रकम तय करने के दौरान महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कम बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया. कर्मचारी संगठनों की मांग और आर्थिक हालात पर चर्चा के बाद 33,000 रुपये बोनस देने पर सहमति बनी। 

पिछले साल 31,000 रुपये बोनस दिया गया था, जबकि इस साल इसे बढ़ाकर 33,000 रुपये कर दिया गया है. बोनस की रकम नवंबर के नियमित वेतन के साथ देने के निर्देश के बाद पात्र कर्मचारियों को दिवाली से पहले इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. महानगरपालिका के इस फैसले से हजारों परिवारों को त्योहार की तैयारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी। 

You Might Also Like

जापान भारत में टेस्ट करना चाहता है अपनी मिसाइलें, लंबी दूरी के हथियारों को लेकर क्या है खास योजना?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सिर्फ ₹10 में चाय और ₹20 में नाश्ता, जानें कहां मिलेगी सस्ती सुविधा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इथियोपिया का बड़ा सैन्य दांव, रूस से खरीदेगा 4 एयर डिफेंस सिस्टम

कैप्टन स्मित ने दो बार मौत को दी मात, सिर में फ्रैक्चर को लेकर डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

ओडिशा में चक्रवात अर्नब का असर, 300 गांव बाढ़ में घिरे; लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

News Desk October 30, 2026 October 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद इथियोपिया का बड़ा सैन्य दांव, रूस से खरीदेगा 4 एयर डिफेंस सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर के बाद इथियोपिया का बड़ा सैन्य दांव, रूस से खरीदेगा 4 एयर डिफेंस सिस्टम
Next Article राधिका आप्टे का खुलासा: ‘शर्ट के बटन खोलो’ और इनरवियर में सीन करने की हुई थी मांग राधिका आप्टे का खुलासा: ‘शर्ट के बटन खोलो’ और इनरवियर में सीन करने की हुई थी मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Tata Punch EV बनी देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, सितंबर में बिक्री में मचाया धमाल
Tata Punch EV बनी देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, सितंबर में बिक्री में मचाया धमाल
व्यापार
जापान भारत में टेस्ट करना चाहता है अपनी मिसाइलें, लंबी दूरी के हथियारों को लेकर क्या है खास योजना?
जापान भारत में टेस्ट करना चाहता है अपनी मिसाइलें, लंबी दूरी के हथियारों को लेकर क्या है खास योजना?
देश
पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 14.6% से घटकर 1.7% हुई? ब्रिटिश संगठन की रिपोर्ट में बड़ा दावा
पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 14.6% से घटकर 1.7% हुई? ब्रिटिश संगठन की रिपोर्ट में बड़ा दावा
विदेश
IND vs NZ: नंबर-3 से नंबर-5 पर आते ही बदले तिलक वर्मा के तेवर, पहली गेंद से बाउंड्री ठोकने की तैयारी
IND vs NZ: नंबर-3 से नंबर-5 पर आते ही बदले तिलक वर्मा के तेवर, पहली गेंद से बाउंड्री ठोकने की तैयारी
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?