By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लालकृष्ण आडवाणी के कराची वाले घर का मालिक अब कौन, मकान की शक्ल ही बदल दी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

लालकृष्ण आडवाणी के कराची वाले घर का मालिक अब कौन, मकान की शक्ल ही बदल दी…

Last updated: 2024/02/05 at 11:16 AM
Share
3 Min Read
लालकृष्ण आडवाणी के कराची वाले घर का मालिक अब कौन, मकान की शक्ल ही बदल दी…
SHARE

भारत रत्न पाने वाले भाजपा के शीर्ष नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी ने 96 साल की उम्र में बहुत कुछ देखा है।

देश की आजादी देखी तो बंटवारे का दर्द भी सहा। रामलला के लिए आंदोलन किया तो मंदिर भी बनते देखा। 1927 में कराची में जन्मे आडवाणी बंटवारे के बाद अपना महल सरीखा घर छोड़कर आए थे।

लेकिन आज भी जिंदगी के शुरुआती 20 सालों की यादें उनके जेहन में हैं। कुछ साल पहले तो उन्होंने यहां तक कहा था कि दुख होता है कि जिस सिंध प्रांत में मेरा जन्म हुआ, वह भारत का हिस्सा नहीं है।

यही नहीं 2005 में जब वह पाकिस्तान गए तो कराची भी पहुंचे। वहां अपना वह घर भी देखा, जिसे बंटवारे में छोड़ आए थे।

आडवाणी अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनकी स्टील की वह आलमारी, तीन कालीनें और बेड जस के तस रखे हैं। इन्हें देखकर उनकी आंखें भर आई थीं।

हालांकि उनका वह घर पहले जैसा नहीं था और वह दो मंजिला मकान अब 5 मंजिला इमारत में बदल गया था। कराची की पारसी कॉलोनी में रहने वाले आडवाणी का घर ‘लाल कॉटेज’ के नाम से जाना जाता था।

अब इसका नाम जेजे लग्जरी अपार्टमेंट्स हो गया है। इस इलाके के ज्यादातर पुराने घरों को गिरा दिया गया और अब यहां अपार्टमेंट बन गए हैं। रियल एस्टेट के नजरिए से उसकी बड़ी कीमत हो गई है। 

लालकृष्ण आडवाणी का परिवार जिस घर को छोड़कर आया था, उसमें अब 5 मंजिलें हैं और कुल 39 अपार्टमेंट बन चुके हैं। हर मंजिल में 8 फ्लैट हैं और इसका मालिकाना हक मूल रूप से गुजरात के रहने वाले मेमन परिवार का है।

फिलहाल इसके मालिक इकबाल हुसैन जिवानी हैं। जिवानी के पिता गुजरात से आए थे और उन्होंने यह बंगला अब्दुल जलीस मोहम्मद से खरीदा था।

इन्हीं अब्दुल जलीस को यह इमारत आडवाणी के पिता किशनचंद धर्मदास आडवाणी ने 6 सितंबर, 1947 को बेच दी थी।  

अब्दुल जलीस मूल रूप से अरब के थे और उन्होंने 1974 में यह इमारत जिवानी को दे दी थी और सऊदी अरब चले गए।

दिलचस्प बात है कि बैनामे में जो मुहर लगी थी, वह भारत सरकार की थी। इसकी वजह यह थी कि तब बंटवारा नया हुआ था और पाकिस्तान का सिस्टम डिवेलप नहीं हो पाया था।

जिवानी ने बताया कि उन्होंने जब खरीदा था तो इस बंगले में 6 बेडरूम में थे। एक छोटा सा गार्डन था और एक अलग से बंद कमरा था।

जिवानी ने 2005 में इस मकान के बारे में यह पूरी जानकारी दी थी, जब मीडिया लालकृष्ण आडवाणी के पैतृक घर को खोजते हुए पहुंचा था। 

You Might Also Like

तमिलनाडु के विकास के लिए PM मोदी का बड़ा भरोसा, ₹13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Starlink विवाद पर निशिकांत दुबे का एलन मस्क को जवाब, बोले- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं

भारत में हर 5 में से 1 लड़की की शादी 18 साल से पहले, बाल विवाह खत्म करने की राह में बड़ी चुनौती

गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा

H-1B वीजा पर जेडी वेंस के बयान से विवाद, गिरमिटिया मजदूरों के इतिहास से जुड़ा नवी पिल्लई का संघर्ष

February 5, 2024 February 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अंबिकापुर : महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली आकस्मिक बैठक, 5 फरवरी से होगा आवेदन पंजीयन शुरू… अंबिकापुर : महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली आकस्मिक बैठक, 5 फरवरी से होगा आवेदन पंजीयन शुरू…
Next Article सूरजपुर : ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम स्तरीय जाँच हेतु लगाये गये मास्टर ट्रेनर और मशीनों को स्केनिंग करने वाले, दस्तावेज संधारण करने वाले एवं अन्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण… सूरजपुर : ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम स्तरीय जाँच हेतु लगाये गये मास्टर ट्रेनर और मशीनों को स्केनिंग करने वाले, दस्तावेज संधारण करने वाले एवं अन्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….
मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?