By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुस्लिम समुदाय ने कई थाने में की महंत नरसिंहानंद के खिलाफ शिकायत, शहर काजी और MLA मसूद ने सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

मुस्लिम समुदाय ने कई थाने में की महंत नरसिंहानंद के खिलाफ शिकायत, शहर काजी और MLA मसूद ने सौंपा ज्ञापन

Last updated: 2024/10/05 at 5:00 PM
Share
7 Min Read
मुस्लिम समुदाय ने कई थाने में की महंत नरसिंहानंद के खिलाफ शिकायत, शहर काजी और MLA मसूद ने सौंपा ज्ञापन
SHARE

भोपाल ।   इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद (सअस) को लेकर गाजियाबाद के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से देश दुनिया में रोष व्याप्त है। राजधानी भोपाल का मुस्लिम समुदाय भी इसी अवसाद से भरा हुआ है। इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देने वाले पैगंबर हजरत मुहम्मद को लेकर की गई इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर के विभिन्न थानों पर महंत के खिलाफ शिकायती आवेदनों का सिलसिला शुक्रवार दिनभर चला। शनिवार को भी इस तरह की गतिविधियों के लिए आह्वान किया जा रहा है। इधर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने लोगों से शांति, धैर्य और हर काम कानून की परिधि में करने की अपील शहरवासियों से की है। हजरत मुहम्मद सअस को लेकर पूर्व में कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके महंत यति नरसिंहानंद को देश की एकता, अखंडता, सद्भाव और सौहाद्र के खतरा बताते हुए मध्य विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि महंत उस देश का सौहाद्र धूमिल करने पर उतारू हैं, जहां एक दूसरे के धर्म और आस्था की हमेशा फिक्र की जाती रही है। उन्होंने महंत के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

इन्होंने भी दिया ज्ञापन

पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी और अमजद अंजुम के नेतृत्व में थाना तलैया पर आवेदन दिया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने महंत के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्यवाही करने की मांग की। इसी तरह एडवोकेट मोहम्मद आबिद खान, सामाजिक कार्यकर्ता अनवर पठान समेत कई लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर पहुंचकर अलग अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई। इधर शुक्रवार रात बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने थाना ऐशबाग में महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सामाजिक संगठन PRSRA के अध्यक्ष मोहम्मद जहीर ने बताया कि देश की शांति के लिए खतरा बन चुके महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग थाना कोहेफिजा पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोपहर इस प्रदर्शन के दौरान लोगों से शांति और धैर्य रखने का खास ख्याल रखा गया।

शहर काजी ने की शांति की अपील 

शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी प्रदेशवासियों से  अपील की है कि सभी लोग अपने अपने एरिया के थानों में जाकर आप लोग ज्यादा से ज्यादा FIR करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही के दौरान शांति बनाए रखें और किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न करें। इधर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे उस संदेश का उन्होंने खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी स्वयं थाना तलैया जाकर महंत यति के खिलाफ शिकायती आवेदन देंगे। जानकारी के मुताबिक शहर काजी ने दोपहर में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।

एक आह्वान यह भी 

आशिकाने रसूल अहले सुन्नत वल जमात समिति मध्यप्रदेश और उल्मा अहले सुन्नत काउंसिल भोपाल के तौकीर निजामी ने बताया कि सोमवार को 12 बजे से 2 बजे के बीच DGP मध्यप्रदेश को मौखिक एवं लिखित रूप में यति नरसिंहानंद पर FIR कराने का निवेदन करेंगे। अगर FIR नहीं की गई तो अगले चरण में घेराव, धरना, प्रदर्शन संविधान के दायरें में रहकर किया जायेगा।

मामले की गूंज दिल्ली तक 

जमीयत उलेमा-ए-हिंद अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के डासना देवी मंदिर के महंत यती नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा मोहम्मद साहब की शान में की गई अत्यंत अपमानजनक और दिल दुखाने वाली टिप्पणियों की शिकायत की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है, जिसमें पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के खिलाफ निंदनीय और शर्मनाक बातें कही गई हैं। इसे एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अपने 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) हैंडल 'सनातन उषादल' से पोस्ट किया गया है। 

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद  मदनी ने अपने पत्र में यती नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और इसे राष्ट्रीय अखंडता के लिए एक गंभीर खतरा करार दिया है। मौलाना मदनी ने पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि यती नरसिंहानंद नफरत फैलाने वाला व्यक्ति है, जो बार-बार इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ ज़हर उगलता रहा है। लेकिन इस बार उसने सभी हदें पार कर दी हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह बयान न केवल मुसलमानों की भावनाओं का अपमान है, बल्कि यह एक सोची-समझी योजना के तहत सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश है, जो देश की शांति और स्थिरता को प्रभावित कर सकती है।

मौलाना मदनी ने मांग की है कि यती नरसिंहानंद के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही आपत्तिजनक वीडियो को बिना देरी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाया जाए और इन प्लेटफार्मों को इस प्रकार की सामग्री के प्रसार पर कानूनी रूप से जवाबदेह ठहराया जाए। मौलाना मदनी ने यह भी मांग की कि नफरत फैलाने वाले भाषणों को रोकने के लिए निगरानी प्रणाली स्थापित की जाए, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति या समूह धार्मिक व्यक्तित्वों या समुदायों को निशाना बनाकर देश की शांति को नष्ट न कर सके। मौलाना मदनी ने कहा कि भारत का संविधान हर धर्म का सम्मान करने की गारंटी देता है और इस प्रकार के नफरत भरे भाषण और बयान न केवल कानूनी दृष्टिकोण से अपराध हैं, बल्कि नैतिक रूप से भी अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार तुरंत कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो इससे ऐसे तत्वों की हिम्मत बढ़ेगी।

You Might Also Like

23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।

प्रवासियों के अनुभव से संवरेगा उत्तराखंड, 13 नवंबर को दून में होगा सम्मेलन।

दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…

स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल।

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा….

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article वित्त मंत्री बोलीं- भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर तक बढ़ेगी, आने वाला समय भारत का वित्त मंत्री बोलीं- भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर तक बढ़ेगी, आने वाला समय भारत का
Next Article घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे हरियाणा भाजपा के सांसद नवीन जिंदल, सासंद ने कही यह बड़ी बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
राशन कार्ड नहीं है तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
देश
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी से बचाए 100 अरब डॉलर, कोयला-गैस के आयात पर घटा खर्च
देश
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
सर्दियों में स्ट्रॉबेरी की खेती से होगी अच्छी कमाई, सरकार दे रही ₹80 हजार तक सब्सिडी
देश
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
मुंबई में बनेगा अनोखा वॉक-थ्रू एक्वेरियम, समंदर के नीचे सैर जैसा होगा अनुभव
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?