By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में क्यों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए शिया और सुन्नी मुसलमान, हफ्तेभर में 64 की मौत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

पाकिस्तान में क्यों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए शिया और सुन्नी मुसलमान, हफ्तेभर में 64 की मौत…

Last updated: 2024/09/28 at 12:22 PM
Share
4 Min Read
पाकिस्तान में क्यों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए शिया और सुन्नी मुसलमान, हफ्तेभर में 64 की मौत…
SHARE

पाकिस्तान के कबायली इलाके कुर्रम में जमीन विवाद को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं।

Contents
क्यों शुरू हुआ संघर्षइन क्षेत्रों में तनाव

बीते एक सप्ताह में ही इस संघर्ष में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई है।

अफगानिस्तान की सीमा से सटे आतंक प्रभावित कुर्रम जिले में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक महीने पहले ही यहां सीजफायर का समझौता किया गया था। बावजूद इसके यहां खूनी झड़प रोकी नहीं जा सकी हैं।

क्यों शुरू हुआ संघर्ष

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने कहा कि शुक्रवार को भी खूनी झड़प हुईं जिनमें कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह झगड़ा जमीन को लेकर शुरू हुआ।

ऊपरी कुर्रम इलाके के बोशेहरा शिया जब सुन्नी अहमदजाई समुदाय के लोगों की जमीन पर बंकर बनाने लगे तो इसका विरोध शुरू हो गया।

इसके बाद हिंसा की आग पूरे इलाके में फैल गई और कई मकानों को आग लगा दी गई। जगह-जगह हुई झड़प में लाठी, डंडे और गोला-बारूद चल गए जिसमें दर्जनों लोग मारे गए। वैसे करीब 10 साल से यहां शिया और सुन्नी के बीच तनाव बना ही रहता है। 

इससे पहले भी हिंसा में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी। विवाद को गहराता देख सरकार ने दखल देकर दोनों समुदायों के बीच अगस्त महीने में समझौता करवाया था। सुरक्षा अधइकारियों का कहना है कि फिर भड़की हिंसा की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। इसके आलावा खाने-पीने के सामान की सप्लाई भी कम हो गई है। लोगों को फ्यूल और दवाई के लिए भी तरसना पड़ रहा है। हिंसा की वजह से शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

कुर्रम पहाड़ी इलाका है और इसका बॉर्डर अफगानिस्तान के साथ लगता है। यहां करीब सात लाख लोग रहते हैं जिनमें से 42 फीसदी शिया समुदाय से हैं।

लगभग 24 करोड़ की आबादी वाले सुन्नी बहुल पाकिस्तान में पाराचिनार शहर के आसपास सुन्नियों की संख्या ज्यादा है। यहां पर जातीय हिंसा लंबे समय से चली आ रही है।

बीते सप्ताह शनिवार को शुरू हुई हिंसा गुरुवार को छठे दिन भी जारी रहीं। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष छोटे-बड़े हथियारों से एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।

तनाव के चलते पाराचिनार-पेशावर मुख्य सड़क और पाक-अफगान खारलाची सीमा बंद हो गई है। इससे भोजन, ईंधन और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित है।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर सैफ अली ने कहा, अधिकारी कबायली बुजुर्गों की मदद से तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर जावेदउल्लाह महसूद ने कहा कि संघर्ष विराम के लिए प्रयास जारी हैं, जिला प्रशासन, पुलिस, सैन्य नेतृत्व और आदिवासी बुजुर्ग क्षेत्र में शांति लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

इन क्षेत्रों में तनाव

खूनी संघर्ष कुर्रम से शुरू हुआ और बालिशखेल, सद्दा, खार कल्ले, पीवार और मकबल जैसे क्षेत्रों में फैल गया।

ये इलाके अफगानिस्तान के खोस्त, पक्तिया, लोगर और नांगरहार प्रांतों की सीमा से लगे हैं, जिन्हें आईएसआईएस और पाकिस्तान तालिबान का गढ़ माना जाता है। यहां जुलाई महीने में 50 लोग मारे गए और 225 घायल हो गए थे।

The post पाकिस्तान में क्यों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए शिया और सुन्नी मुसलमान, हफ्तेभर में 64 की मौत… appeared first on .

You Might Also Like

तुर्की में फिर आया बड़ा भूकंप, 5.8 तीव्रता से हिली धरती; कई इलाकों में झटके

ट्रंप को कोर्ट का झटका! वाइट हाउस के चैनल बैन पर जज ने लगाई रोक

रूसी तेल पर भारत को ‘सजा’ से पहले US को चेतावनी, जेपी मॉर्गन CEO का बयान

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति बोले- एक झटके में खत्म नहीं होगा उत्तर कोरिया का न्यूक्लियर मुद्दा

पाकिस्तान में दिनदहाड़े मंत्री का कथित अपहरण, AK-47 से लैस नकाबपोशों ने रोकी गाड़ी

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा, आने वाले दो महीनों में 6 दिन बंद रहेगी शराब-दुकान दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा, आने वाले दो महीनों में 6 दिन बंद रहेगी शराब-दुकान
Next Article झूठ पर झूठ…यूएन में भारत ने शहबाज शरीफ को जमकर फटकारा, बांग्लादेश के नरसंहार की दिलाई याद… झूठ पर झूठ…यूएन में भारत ने शहबाज शरीफ को जमकर फटकारा, बांग्लादेश के नरसंहार की दिलाई याद…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
राज्य
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
राज्य
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
पीक आवर्स में बिजली की किल्लत, 10 रुपये यूनिट तक खर्च के बाद भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली
राज्य
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा को मिली जिम्मेदारी
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?