By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वीणा देवी के बेटे की मौत पर एसएसपी का खुलासा, मामला ले सकता है नया मोड़ 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

वीणा देवी के बेटे की मौत पर एसएसपी का खुलासा, मामला ले सकता है नया मोड़ 

Last updated: 2024/09/26 at 1:30 PM
Share
4 Min Read
वीणा देवी के बेटे की मौत पर एसएसपी का खुलासा, मामला ले सकता है नया मोड़ 
SHARE

वैशाली सांसद वीणा देवी व विधान पार्षद दिनेश सिंह के पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की दुर्घटना में हुई मौत की जांच एसएसपी राकेश कुमार ने की। वह घटना के दूसरे दिन मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के बाद एसएसपी ने दुर्घटनास्थल की घेराबंदी करा दी है।

एफएसएल की टीम भी जांच की। एसएसपी ने कहा कि संभवत: ओवरटेक के कारण छोटू सिंह की बाइक 90 से 100 की तेज गति में सामने किसी वाहन से टकरा गई। बाइक देखकर भी ऐसा प्रतीत तो रहा है। तकनीकी रूप से मामले की छानबीन की जा रही है। जांच प्रभावित नहीं हो, इसलिए स्थल को घेरा गया है।

टोल के फुटेज में छोटू सिंह को पार करते हुए देखा गया

एसएसपी व एसडीपीओ ने टोल प्लाजा के कैमरे का भी फुटेज देखा। इसमें छोटू सिंह की गाड़ी पार करते हुए देखी गई है, लेकिन यहां से तीन किलोमीटर आगे दुर्घटना हुई है। घटना के समय टोल से गुजरने वाले सभी वाहनों के नंबर को चिह्नित किया गया है। एसएसपी ने कहा कि घटनास्थल के सात किमी के दायरे में चार सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनमें किसी में घटना की तस्वीर नहीं आई है।

एसएसपी ने घटनास्थल के निकट के पेट्रोल पंप के सीसी कैमरे को खंगाला, लेकिन कैमरा सड़क को कवर नहीं कर रहा था। यह देखकर एसएसपी बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। पंप संचालक को नोटिस किया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैश व नोजल मैन तक ही कैमरे की रेंज सीमित मिला है। ढाबा पर भी लगे सीसी कैमरे को खंगाला गया है। उन्होंने एक-एक बिंदु पर जांच करने की बात कही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त बाइक की भी जांच की।

विदित हो कि सोमवार की रात जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा में दिनेश्वर पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर एक वाहन की चपेट में आने से छोटू सिंह की मौत हो गई थी। सांसद वीणा देवी ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बुधवार को सारी बातों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

जांच के बाद पुलिस अधिकारी के बयान और घटनास्थल की तस्वीर को देखकर उठ रहे सवाल

एसएसपी ने ओवरटेक के कारण तेज गति से बाइक के किसी वाहन में सामने से टक्कर की आशंका जताई है। दूसरी ओर घेराबंदी किया गया घटनास्थल सड़क के एकदम से बायीं ओर है। ओवरटेक की स्थिति होती तो घटनास्थल बीच सड़क होती, एकदम से बायीं ओर नहीं। वहीं तेज गति से बाइक के टकराने पर छोटू सिंह दूर जाकर गिरते।

छोटू सिंह का एक पैर पूरी तरह से कुचला गया है। यह आशंका है कि वाहन उनके पैर पर चढ़ाया गया हो। आमने सामने की टक्कर के बाद वाहन का पैर पर चढ़ना मुश्किल है। क्या हादसे के बाद दूसरे वाहन की चपेट में तो वह नहीं आए।

घटना के दिन पुलिस की ओर से पिकअप वैन से हादसे की बात कही जा रही थी। दूसरी ओर यह एमएलसी को जानने वालों ने काले रंग की एसयूवी गाड़ी से टक्कर लगने की बात बताई। एक और बात की चर्चा है कि चार पहिया वाहन से टक्कर के बाद उसके पीछे से आ रही दोपहिया गाड़ी के सवार ने सड़क पर गिरे छाेटू सिंह की तस्वीर ली। अगर इसमें सच्चाई है तो यह भी एक जांच का बिंदु हो सकता है।

You Might Also Like

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए विशेष कैंप लगाकर संभावित लक्षणों के मरीजों का किया जा रहा चिन्हांकन छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए विशेष कैंप लगाकर संभावित लक्षणों के मरीजों का किया जा रहा चिन्हांकन
Next Article दानिश कनेरिया ने किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जवाबी हमला, कहा ‘मोहल्ला टीम भी इससे बेहतर’ दानिश कनेरिया ने किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जवाबी हमला, कहा ‘मोहल्ला टीम भी इससे बेहतर’
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
खेल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
खेल
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
खेल
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स में सेना के जवानों का कमाल, सतनाम-सलमान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?