By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आपत्तियों में उलझा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्यप्रदेशराज्य

आपत्तियों में उलझा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे

Last updated: 2024/08/16 at 9:45 AM
Share
4 Min Read
आपत्तियों में उलझा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे
SHARE

भोपाल।  सात महीने से उलझी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के टेंडर की प्रक्रिया ने जैसे की रफ्तार पकड़ा वह एक बार फिर आपत्तियों में उलझ गया है। दरअसल, टेंडर की शर्तों को लेकर इच्छुक कंपनियों ने कुछ प्रश्न व आपत्तियां लगाई हैं। अफसरों का कहना है कि यह बड़ा प्रोजेक्ट है और ऐसी आपत्तियों का निराकरण करना जरूरी है। इसलिए एक्सप्रेस वे के टेंडर खोलने की तारीख को बढ़ाया गया है।
गौरतलब है कि ग्वालियर से आगरा के बीच 4263 करोड़ रुपए की लागत से 88.400 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। अभी तक कैबिनेट का अप्रूवल न होने के कारण कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया था। मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनियों ने इस टेंडर की शर्तों में प्री-बिड के आधार पर प्रश्न या आपत्तियां लगानी शुरू की हैं। इन आपत्तियों के आधार पर नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) को शर्तों में मामूली बदलाव के साथ ही निराकरण करना है। ऐसे में 10वीं बार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के टेंडर खोलने की तारीख को गत बढ़ा दिया गया है। अब इसे 14 अगस्त के बजाय 29 अगस्त को खोला जाएगा।

आपत्तियों का निराकरण करना जरूरी
एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार इतने बड़े प्रोजेक्ट में प्री-बिड के आधार पर आने वाली आपत्तियों का निराकरण करना जरूरी होता है। संभवत: यह आखिरी बार तारीख बढ़ाई गई है। इसके बाद ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तब तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का एनएच नंबर भी जारी हो जाएगा, जिससे शासन स्तर पर भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बिना एनएच नंबर जारी हुए भू-अधिग्रहण की विभागीय फाइल तैयार नहीं हो सकेगी और मुआवजे के वितरण में भी दिक्कतें रहेंगी। वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए 90 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण होने के बाद ही चयनित होने वाली कंपनी मौके पर काम की शुरूआत कर सकेगी।

टल रही है वर्तमान हाईवे की मरम्मत
सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के टेंडर खुलने की तारीख बार-बार बढ़ाने से वर्तमान फोरलेन हाईवे की मरम्मत का काम भी बार-बार आगे बढ़ रहा है। दरअसल, पहले एनएचएआइ ने एक्सप्रेस वे निर्माण और वर्तमान ग्वालियर-आगरा फोरलेन हाईवे की मरम्मत के अलग-अलग टेंडर किए थे। बाद में इन दोनों प्रोजेक्ट को आपस में जोड़ दिया गया। इसका नतीजा यह है कि वर्तमान हाईवे की मरम्मत अब तभी हो सकेगी, जब एक्सप्रेस वे निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसका नतीजा यह है कि वर्तमान हाइवे पर वाहन चालकों को परेशानी भरा सफर करना पड़ रहा है। हालांकि टेंडर होने के बाद कंपनी को पहले मरम्मत का काम शुरू करने के लिए कहा जाएगा।

स्वतंत्र इंजीनियरिंग कंपनी की होगी नियुक्ति
इस काम के लिए एनएचएआइ द्वारा इंडीपेंडेंट इंजीनियरिंग यानी स्वतंत्र इंजीनियरिंग कंपनी को भी नियुक्त किया जाएगा। ये कंपनी सलाहकार के तौर पर ड्राइंग-डिजाइन आदि पर काम करेगी और तकनीकी तौर पर इस प्रोजेक्ट की पूरी निगरानी करेगी। इसके लिए गत 20 फरवरी को टेंडर किया गया था। इसकी तारीख अब 23 अगस्त कर दी गई है। एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए जरूरी सभी कार्यों की प्रक्रिया आसपास ही चल रही है और जल्द ही इसे पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

August 16, 2024 August 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अब जिलों में कोटे के हिसाब से पीडीएस राशन का होगा भंडारन अब जिलों में कोटे के हिसाब से पीडीएस राशन का होगा भंडारन
Next Article 25000 करोड़ खर्च करने के बाद भी बारिश में शहरों मे बाढ़ जैसी हालत 25000 करोड़ खर्च करने के बाद भी बारिश में शहरों मे बाढ़ जैसी हालत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ट्रंप को कोर्ट का झटका! वाइट हाउस के चैनल बैन पर जज ने लगाई रोक
ट्रंप को कोर्ट का झटका! वाइट हाउस के चैनल बैन पर जज ने लगाई रोक
विदेश
एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में नाओरेम रोशिबिना का जलवा, लगातार तीसरा मेडल जीतकर रचा इतिहास
खेल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
कैब ड्राइवर से नायब सूबेदार तक, सलमान खान ने रचा इतिहास; रोइंग में जीता भारत का पहला मेडल
खेल
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा, 16 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में; गिल-बुमराह नंबर-1
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?