By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यह देश किसी के बाप का नहीं; बांग्लादेश में हिंदुओं की हुंकार, नई सरकार को दिया अल्टीमेटम…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

यह देश किसी के बाप का नहीं; बांग्लादेश में हिंदुओं की हुंकार, नई सरकार को दिया अल्टीमेटम…

Last updated: 2024/08/10 at 11:11 AM
Share
4 Min Read
यह देश किसी के बाप का नहीं; बांग्लादेश में हिंदुओं की हुंकार, नई सरकार को दिया अल्टीमेटम…
SHARE

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और 5 अगस्त को देश छोड़कर भाग जाने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं।

इसके खिलाफ सैकड़ों लोगों ने शनिवार को ढाका में विरोध प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न हिस्सों से एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यह देश सभी का है और उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने नारे लगाए, “यह देश किसी के बाप का नहीं है। हमने खून दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम फिर से खून देंगे। हम बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे।”

उन्होंने हिंदुओं के साथ हिंसा के दौरान मूकदर्शक बने रहने के लिए सिविल सोसाइटी के सदस्यों पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में रैली में भाग लेने वाले कनु कुमार के हवाले से कहा कि हिंदू अपने घरों और धार्मिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक मंत्रालय और अल्पसंख्यक सुरक्षा आयोग की मांग की है।

साथ ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और उन्हें लागू करने की भी मांग की है। उन्होंने संसद में अल्पसंख्यकों के लिए 10% सीटें आरक्षित करने की भी मांग की।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई ओइक्या परिषद ने शुक्रवार को कहा कि शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से देश के 64 जिलों में से 52 में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के उत्पीड़न की 205 घटनाएं हुई हैं।

इस संगठन ने अंतरिम नेता नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को लिखे एक खुले पत्र में कहा कि देश भर में अल्पसंख्यकों में गहरी आशंका, चिंता और अनिश्चितता है।

हिंदुओं पर हो रहे हमले रोके बांग्लादेश: संयुक्त राष्ट्र
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भी चिंता जताई है। वैश्विक निकाय ने गुरुवार को कहा कि वह नस्ली आधार पर होने वाले किसी भी तरह के हमले या हिंसा भड़काने के खिलाफ है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर नियंत्रण पाया जाए।

उनसे बांग्लादेश में हुई हत्याओं की जांच का हिस्सा बनने के लिए संयुक्त राष्ट्र से किए गए अनुरोध को लेकर भी सवाल किए गए। इस पर उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र गौर करेगा कि नई सरकार से उसे किस प्रकार का औपचारिक अनुरोध प्राप्त होता है।

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार बनाए जाने पर एंटोनियो गुटारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, हम उम्मीद बरकरार रखे हुए हैं।

शांति बहाली का कोई भी संकेत एक अच्छी चीज है। जब उनसे पूछा गया कि क्या महासचिव गुटारेस ने यूनुस को बधाई दी है, तो हक ने इससे इनकार किया पर कहा कि बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र की स्थानीय समन्वयक ग्विन लुईस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं।

The post यह देश किसी के बाप का नहीं; बांग्लादेश में हिंदुओं की हुंकार, नई सरकार को दिया अल्टीमेटम… appeared first on .

You Might Also Like

नेपाल में बाढ़ का कहर, 40 घर और 6 पुल बहे; 150 से ज्यादा विदेशी पर्यटक फंसे

जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में पलटी, 15 बच्चों समेत 139 प्रवासियों की मौत; 84 लापता

ट्रंप का नया आइडिया! अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप ओशन’ रखने का सुझाव

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ कैसे आई? जानिए 5 बड़ी वजहें

सऊदी अरब का हूतियों को करारा जवाब देने का ऐलान, रियाद एयरपोर्ट हमले के बाद बढ़ा तनाव

August 10, 2024 August 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा, सीएम डॉ. यादव आज 1250 रुपये और 250 रुपये नेग देंगे रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा डबल तोहफा, सीएम डॉ. यादव आज 1250 रुपये और 250 रुपये नेग देंगे
Next Article जन्मदिन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नए लक्ष्यों के प्रति लिया दृढ़ संकल्प जन्मदिन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नए लक्ष्यों के प्रति लिया दृढ़ संकल्प
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: PM मोदी के 25 साल के नेतृत्व को धामी ने बताया राष्ट्रसेवा की मिसाल, उत्तराखंड को मिली विकास परियोजनाओं का किया जिक्र….
Uttarakhand News: PM मोदी के 25 साल के नेतृत्व को धामी ने बताया राष्ट्रसेवा की मिसाल, उत्तराखंड को मिली विकास परियोजनाओं का किया जिक्र….
राज्य
Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास, 7,045 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार हासिल की कामयाबी…..
Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर तटरक्षक बल ने रचा इतिहास, 7,045 मीटर ऊंची चोटी पर पहली बार हासिल की कामयाबी…..
राज्य
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन….
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में छूट और हरिद्वार ESI अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन….
राज्य
Uttarakhand News: उत्तराखंड की 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा? धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी…..
Uttarakhand News: उत्तराखंड की 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा? धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों के प्रस्तावों को मंजूरी…..
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?