By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मार डाला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मार डाला…

Last updated: 2024/08/07 at 10:39 AM
Share
3 Min Read
बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मार डाला…
SHARE

 बांग्लादेश में हिंसा लगातार जारी है।

बीते मंगलवार को देशभर में अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के कम से कम 20 नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए।

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद से सतखीरा में हुए हमलों और हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए। अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई।

कोमिला में भीड़ के हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए। अशोकतला में पूर्व पार्षद मोहम्मद शाह आलम के तीन मंजिला घर में उपद्रवियों द्वारा आग लगा दिए जाने से छह लोगों की मौत हो गई।

उनके शव सोमवार रात और मंगलवार सुबह घर से बरामद किए गए। इनमें पांच किशोर भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को गुस्साई भीड़ ने इलाके में शाह आलम के घर पर हमला कर दिया। कुछ लोग घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए।

इस बीच भीड़ ने घर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगा दी। बाद में तीसरी मंजिल पर शरण लिए लोगों की धुएं के कारण जलकर मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

वहीं, नटोर-2 (सदर और नालडांगा) निर्वाचन क्षेत्र के सांसद शफीकुल इस्लाम शिमुल के घर पर गुस्साई भीड़ द्वारा लगाई गई आग में चार लोगों की मौत हो गई।

मंगलवार सुबह सांसद के घर ‘जन्नती पैलेस’ के कई कमरों, बालकनियों और छतों पर शव मिले। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार शेख हसीना के इस्तीफे की खबर सुनने के बाद गुस्साई भीड़ ने सांसद शफीकुल के घर में आग लगा दी थी।

घर के बगल में उनके छोटे भाई की पांच मंजिला इमारत और सांसद के पुराने घर में भी आग लगा दी गई। तीनों घरों में लूटपाट की गई।

फेनी में स्थानीय लोगों ने जुबा लीग के दो नेताओं के शव बरामद किए। इनमें से जुबा लीग के नेता मुशफिकुर रहीम का शव सोनागाजी उपजिला में एक पुल के नीचे मिला। मुशफिकर धलिया यूनियन जुबा लीग के कार्यालय सचिव थे।

फेनी सदर उपजिला में सुबह जुबा लीग के एक अन्य नेता बादशा मिया का शव मिला। लालमोनिरहाट में स्थानीय लोगों ने जिला एएल संयुक्त महासचिव सुमन खान के घर से छह शव बरामद किए।

सोमवार को भीड़ ने घर में आग लगा दी थी। बोगरा में भीड़ ने जुबा लीग के दो नेताओं की हत्या कर दी। यह घटना दिर्खीपारा और शाहजहांपुर उपजिला में हुई।

The post बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मार डाला… appeared first on .

You Might Also Like

मैक्सिको में तीन पर्यटकों की हत्या के दोषियों को 158 साल 9 महीने की जेल

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, खुजदार के पास कांपी धरती

जेलेंस्की के इंतजार में प्रेस रूम में फैली दुर्गंध, पत्रकार हुए परेशान

ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों की मौत; 40 से ज्यादा घायल

August 7, 2024 August 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
Next Article बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्लैन तैयार, सरकार कर रही है सेना से बात… बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्लैन तैयार, सरकार कर रही है सेना से बात…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य
राज्य
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ
राज्य
उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?