By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय मूल की हैं रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी वैंस की पत्नी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

भारतीय मूल की हैं रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी वैंस की पत्नी…

Last updated: 2024/07/17 at 11:52 AM
Share
5 Min Read
भारतीय मूल की हैं रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी वैंस की पत्नी…
SHARE

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने ओहायो के सांसद जेडी वैंस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन लिया है। 

वांस की पत्नी उषा चिलुकुरी भारतीय मूल की हैं.सोमवार को मिल्वौकी में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में दाएं कान पर पट्टी बंधवाए ट्रंप जब मंच पर आए, तो उनके साथ ओहायो से उनकी पार्टी के सीनेटर जेडी वैंस मौजूद थे। 

बाद में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उप-राष्ट्रपति पद के लिए जो व्यक्ति सबसे ज्यादा योग्य है वो है महान राज्य ओहायो के सीनेटर जेडी वैंस” 39 साल के वैंस बतौर सीनेटर अपने पहले कार्यकाल में हैं। 

ओहायो के मिडलटाउन में पैदा हुए और पले-बढ़े वैंस ने अमेरिकी सेना में बतौर मरीन सेवा की है और इराक में काम किया है. बाद में उन्होंने ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी और येल लॉ स्कूल से डिग्रियां हासिल कीं। 

वो सिलिकॉन वैली में वेंचर कैपिटलिस्ट भी रहे हैं. 2016 में उन्होंने “हिलबिली एलेजी” नाम की एक किताब लिखी जो खूब बिकी और वो मशहूर हो गए। 

किताब एक तरह से उनकी आत्मकथा थी, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और अपने शहर मिडलटाउन के बारे में लिखा है। 

यह किताब ठीक उसी समय छपी थी जब ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे थे. कैसे मशहूर हुए वैंस किताब की वजह से वैंस की ख्याति एक ऐसे व्यक्ति की बन गई जो विशेष रूप से श्रमजीवी वर्ग और ग्रामीण श्वेत वोटरों के बीच ट्रंप की लोकप्रियता के बारे में लोगों को समझा सके। 

बाद में इन्हीं मतदाताओं ने ट्रंप को जिताया. इस किताब ने वैंस की ट्रंप परिवार से भी पहचान कराई. जब ट्रंप पर हुआ कातिलाना हमला ट्रंप के बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर को किताब बहुत पसंद आई, दोनों की दोस्ती हुई और दोनों आज भी दोस्त हैं. 2016 में ट्रंप की जीत के बाद वैंस ओहायो लौट गए और एक अफीम-विरोधी चैरिटी संस्था का गठन किया। 

वो भाषण भी देने लगे और पार्टी की बैठकों में लोग उन्हें बुलाने लगे।  वैंस की मां भी ड्रग्स की लत का शिकार थीं और इस वजह से उनकी अपनी कहानी लोगों को छूती थी। 

2021 में तत्कालीन रिपब्लिकन सीनेटर रॉब पोर्टमैन के रिटायर होने के बाद वैंस ने उस सीट के लिए लड़ना चाहा. ट्रंप ने उन्हें अपना समर्थन दिया, जिसके बाद उन्होंने पहली रिपब्लिकन प्राइमरी और फिर चुनाव जीता। 

भारतीय मूल की हैं पत्नी बीते सालों में उनके और ट्रंप के घनिष्ठ संबंध बने हैं. ट्रंप ने एक बार वैंस की दाढ़ी की तारीफ करते हुए कहा था कि वो “युवा अब्राहम लिंकन की तरह लगते हैं” हालांकि वैंस 2016 से पहले ट्रंप के आलोचक थे और “नेवर ट्रंप” का नारा देने वाले रिपब्लिकनों के गुट का हिस्सा थे। 

उन्होंने ट्रंप को “खतरनाक” और पद के लिए “अयोग्य” भी बताया था. भारतीय मूल की वकील उषा चिलुकुरी वैंस उनकी पत्नी हैं। 

दोनों के तीन बच्चे हैं।  उषा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की लॉ क्लर्क रह चुकी हैं. उन्होंने येल से अपनी स्नातक डिग्री और कानून की डिग्री हासिल की। 

येल में ही इन दोनों लोगों की मुलाकात हुई थी. क्या ट्रंप का पलड़ा भारी है? उषा वैंस ने भी ट्रंप के नस्ली भाषणों की आलोचना की थी और कहा था कि वो “अमेरिका के हिटलर” हो सकते हैं। 

लेकिन 2021 में जब वैंस की ट्रंप से मुलाकात हुई तब तक वो अपनी राय बदल चुके थे और सीनेट में चुने जाने के बाद वो ट्रंप के पक्के सहयोगी बन गए। 

The post भारतीय मूल की हैं रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी वैंस की पत्नी… appeared first on .

You Might Also Like

वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच भारत की अर्थव्यवस्था चमकी, IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

तमिलनाडु के विकास के लिए PM मोदी का बड़ा भरोसा, ₹13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Starlink विवाद पर निशिकांत दुबे का एलन मस्क को जवाब, बोले- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं

भारत में हर 5 में से 1 लड़की की शादी 18 साल से पहले, बाल विवाह खत्म करने की राह में बड़ी चुनौती

गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा

July 17, 2024 July 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इजरायल ने स्कूल समेत पूरे गाजा में किए हवाई हमले इजरायल ने स्कूल समेत पूरे गाजा में किए हवाई हमले
Next Article पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण 40 लोगों की हुई मौत पूर्वी अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण 40 लोगों की हुई मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच भारत की अर्थव्यवस्था चमकी, IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया
वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच भारत की अर्थव्यवस्था चमकी, IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया
देश
जिस रणजी से बनते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, उसी के कार्यक्रम पर उठे सवाल; BCCI पर बढ़ा दबाव
जिस रणजी से बनते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, उसी के कार्यक्रम पर उठे सवाल; BCCI पर बढ़ा दबाव
खेल
न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही डेल्टा फ्लाइट में बम की सूचना, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही डेल्टा फ्लाइट में बम की सूचना, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
विदेश
Hyundai Bayon की एंट्री से मचेगा SUV बाजार में धमाल, ₹11 हजार में बुकिंग शुरू; मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
Hyundai Bayon की एंट्री से मचेगा SUV बाजार में धमाल, ₹11 हजार में बुकिंग शुरू; मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?