By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस पर उठे सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस पर उठे सवाल

Last updated: 2024/07/16 at 10:31 AM
Share
3 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस पर उठे सवाल
SHARE

अमेरिका में सुरक्षा नाकामी को लेकर बढ़ते दबाव के बीच अमेरिकी सिक्योरिटी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद स्वतंत्र समीक्षा में सहयोग करेगी। 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति शनिवार को पेन्सिलवेनिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी हमलावर ने उनपर कई राउंड गोलियां चलाई। इस गोलीबारी में पूर्व राष्ट्रपति घायल हो गए।

ट्रंप पर हमले को लेकर सियासी हलचल तेज

अब इस मामले में अमेरिकी सियासतदान और अवाम, दोनों ही ये पूछ रहे हैं कि एक हत्यारा कैसे बंदूक के साथ छत पर पहुंचा और उसने मंच पर खड़े डोनाल्ड ट्रंप पर चार गोलियां चलाईं। ये सब ऐसी जगह पर हुआ, जिसे सिक्योरिटी एजेंसियों ने ट्रंप के लिए ‘महफूज’ बनाया था।

घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वहां मौजूद लोगों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया या उनपर कार्रवाई नहीं की गई? चुनाव से चार महीने पहले अमेरिका के अगले संभावित राष्ट्रपति की सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस ने इतनी गंभीर चूक कैसे की? अब इस घटना के बाद जांच में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई), सीक्रेट सर्विस और होमलैंड सिक्योरिटी भी शामिल हो गई हैं।

22 जुलाई को सीक्रेट सर्विस देगी जवाब

सीक्रेट सर्विस के निदेशक किंब्रली शीटल को 22 जुलाई को अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में अपना बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले किंब्रली शीटल ने एक बयान में कहा, "सीक्रेट सर्विस संघीय, राज्य और स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या हुआ, कैसे हुआ और हम इस तरह की घटना को दोबारा होने से कैसे रोक सकते हैं।

शीटल ने आगे कहा, "हम कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा घोषित स्वतंत्र समीक्षा के महत्व को समझने के लिए पूरी तरह से उसमें भाग लेंगे। हम किसी भी निरीक्षण कार्रवाई पर उपयुक्त कांग्रेस समितियों के साथ भी काम करेंगे।"

बता दें कि ट्रंप भले ही इस हमले में सुरक्षित बच गए हों। लेकिन एफबीआई ने इस हमले को हत्या की कोशिश के रूप में ही घोषित किया है। इस हमले के बाद एक तरफ जहां सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं अमेरिकी गन कंट्रोल की फिर से मांग तेज हो रही है, क्योंकि अमेरिका में सियासी हिंसा का लंबा इतिहास रहा है। अब तक 4 अमेरिकी राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है, तो वहीं दो दर्जन से अधिक बड़े नेताओं पर जानलेवा हमले हो चुके हैं।

You Might Also Like

ओबामा ने डेमोक्रेट्स की जीत पर जताई खुशी, बोले- अमेरिका को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत

बलोचिस्तान में महिला लड़ाकू यूनिट का हमला, 7 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन की हार पर एलन मस्क का तंज, बोले- इस बार स्पेस लेजर नहीं आए काम

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत के पीछे कौन? महंगाई, ईरान युद्ध और ट्रंप की नीतियों ने बिगाड़ा खेल

पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7000 रुपये पहुंची सिलेंडर की कीमत

July 16, 2024 July 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सड़क हादसे में परिवार के छह लोगों की हुई मौत, पांच की हालत गंभीर सड़क हादसे में परिवार के छह लोगों की हुई मौत, पांच की हालत गंभीर
Next Article डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस पर उठे सवाल डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में चूक के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस पर उठे सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात….
मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
माँ महामाया शक्कर कारखाना केरता में गन्ना खरीदी मूल्य वृद्धि पर आभार एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम आयोजित….
माँ महामाया शक्कर कारखाना केरता में गन्ना खरीदी मूल्य वृद्धि पर आभार एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम आयोजित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न…
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न…..
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?