By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: G-7 में मिल सकते हैं PM मोदी और जो बाइडेन, US बोला- पन्नू की हत्या की साजिश का उठाएंगे मुद्दा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

G-7 में मिल सकते हैं PM मोदी और जो बाइडेन, US बोला- पन्नू की हत्या की साजिश का उठाएंगे मुद्दा…

Last updated: 2024/06/14 at 11:11 AM
Share
3 Min Read
G-7 में मिल सकते हैं PM मोदी और जो बाइडेन, US बोला- पन्नू की हत्या की साजिश का उठाएंगे मुद्दा…
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में मिल सकते हैं।

व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के भारतीय प्रधानमंत्री से सम्मेलन में मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाइडेन ने पीएम मोदी को फोन पर तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी।

भारत ने फिलहाल औपचारिक रूप से उनकी (मोदी) उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उन्हें मोदी से मिलने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि इटली में दोनों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपों पर चर्चा होगी। 

सुलिवन ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर अपने विचार बता दिए हैं और यह अमेरिका और भारत के बीच बातचीत का एक सतत विषय रहेगा।

पिछले साल सितंबर में भारत द्वारा आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी के आवास पर रात्रिभोज पर द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेता मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बाइडेन के अलावा फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूके के पीएम ऋषि सुनक, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

पीएम मोदी के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी मिलने की संभावना है। पिछले साल हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन में भी दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।

ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी को स्विटज़रलैंड में शांति शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन रूस को बाहर रखने के कारण भारत ने कभी भी इसमें शिरकत करने का विचार नहीं किया। गुरुवार देर रात तक कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ बैठक को लेकर कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि खालिस्तानी अलगाववादी और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ हत्या की नाकाम साजिश अमेरिका और भारत के बीच बातचीत का एक विषय होगा।

राजनयिक सूत्रों ने भी पीएम मोदी और बाइडेन की बैठक में इस मुद्दे के उठने की संभावना से इनकार नहीं किया। 

The post G-7 में मिल सकते हैं PM मोदी और जो बाइडेन, US बोला- पन्नू की हत्या की साजिश का उठाएंगे मुद्दा… appeared first on .

You Might Also Like

आज से PNG Drive 3.0 शुरू, रोज 20 हजार गैस कनेक्शन का लक्ष्य

THE World University Ranking 2027: IISc बना भारत का नंबर-1 संस्थान, 254वीं ग्लोबल रैंक

1 अक्टूबर से बदल रहे 9 बड़े नियम, LPG से बैंक खाते तक होगा सीधा असर

8वें वेतन आयोग में 7वें जैसा फिटमेंट फैक्टर लगा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा हिसाब

El Nino का असर! बारिश 12% कम, सरकार ने घटाया 2026-27 का अनाज उत्पादन लक्ष्य- मंत्री शिवराज सिंह चौहान

June 14, 2024 June 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 22 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र
Next Article महिला की अनुमति बगैर कंडोम हटाना है अपराध, रेप केस में जेल गया युवक, क्या है स्टेल्थिंग… महिला की अनुमति बगैर कंडोम हटाना है अपराध, रेप केस में जेल गया युवक, क्या है स्टेल्थिंग…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आज से PNG Drive 3.0 शुरू, रोज 20 हजार गैस कनेक्शन का लक्ष्य
आज से PNG Drive 3.0 शुरू, रोज 20 हजार गैस कनेक्शन का लक्ष्य
देश
फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर चाकूबाजी, नेतन्याहू बोले- ‘9/11 जैसी आपदा टली’
फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर चाकूबाजी, नेतन्याहू बोले- ‘9/11 जैसी आपदा टली’
विदेश
सूखे अटाकामा रेगिस्तान में खिले लाखों फूल, अल-नीनो की बारिश से बदला नजारा
सूखे अटाकामा रेगिस्तान में खिले लाखों फूल, अल-नीनो की बारिश से बदला नजारा
विदेश
Dehradun News: जनरेटर रूम में जहरीला धुआं भरने से दो इंजीनियरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?