By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कुवैत में 42 भारतीयों की जिंदा जलकर मौत, इमारत में लगी थी भीषण आग; सोते ही रह गए लोग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

कुवैत में 42 भारतीयों की जिंदा जलकर मौत, इमारत में लगी थी भीषण आग; सोते ही रह गए लोग…

Last updated: 2024/06/13 at 10:35 AM
Share
4 Min Read
कुवैत में 42 भारतीयों की जिंदा जलकर मौत, इमारत में लगी थी भीषण आग; सोते ही रह गए लोग…
SHARE

कुवैत में दक्षिणी इलाके की एक इमारत में लगी आग में 42 भारतीयों की मौत हो गई है।

यह भीषण हादसा बुधवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 4 बजे के करीब हुआ। आग जिस इमारत में लगी थी, उसमें बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर रह रहे थे।

अधिकारियों का कहना है कि अब तक कुल 49 लोगों की मौत की पुष्मटि हुई है और इस संख्या में इजाफा हो सकता है। यह आग अल-मंगफ नाम की इमारत में लगी, जहां मजदूर रहते थे।

कुवैती मीडिया का कहना है कि कुछ लोगों की मौत आग में जलकर हुई है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों की मौत धुंए के चलते दम घुटने से हुई। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुख जताया है।

हादसे में मृतकों की संख्या इसलिए भी अधिक हो गई क्योंकि आग तड़के 4 बजे लगी, जिस दौरान लोग सो रहे थे। ऐसे में लोगों को बचने का मौका नहीं मिला और उनका नींद में रहने के दौरान ही दम घुट गया।

इस बिल्डिंग को NBTC ग्रुप नाम की एक कंपनी ने ले रखा था और इसमें 195 मजदूर रह रहे थे। इनमें से ज्यादातर लोग भारत के केरल, तमिलनाडु और कुछ उत्तर भारत के राज्यों के थे।

इस हादसे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कुवैत में आग लगने की घटना से हम दुखी हैं। अब तक जानकारी मिली है कि 42 लोगों की मौत हुई है और 50 लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोग भी बता रहे हैं कि 42 भारतीय मारे गए हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान पता लगाई जा रही है।

इसके अलावा दूतावास ने भी घटनास्थल पर संपर्क किया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारतीय राजूत आदर्श स्वैका भी मौके पर पहुंचे हैं और पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

अस्पतालों में पहुंचे भारतीय राजदूत, जुटा रहे पूरी डिटेल

इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि तेजी से बचाव कार्य चले। विदेश मंत्री ने कहा कि कुवैत में जान खोने वाले भारतीय लोगों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

हम उनकी मदद के लिए तत्पर हैं। घटनास्थल के अलावा भारतीय राजदूत ने तीन अस्पतालों का भी दौरा किया है, जहां पीड़ितों को एडमिट कराया गया है।

भारतीय दूतावास का कहना है कि हम कुवैती फायर सर्विस और हेल्थ अथॉरिटीज के संपर्क में हैं। हर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर जो फुटेज आ रही हैं, उसमें देखा जा रहा है कि कैसे इमारत आग की चपेट में आ गई है और उसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

कंपनी और इमारत के मालिक की गिरफ्तारी के आदेश

इस बीच कुवैत के होम मिनिस्टर शेख फहाद अल-युसूफ ने पुलिस को आदेश दिया है कि इमारत के मालिक को अरेस्ट कर लिया जाए।

इसके अलावा उस कंपनी के मालिक को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं, जिसके कर्मचारी यहां रह रहे थे। कुवैत टाइम्स के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से लापरवाही का नतीजा है।

कंपनी और इमारत के मालिकों केलालच के चलते ऐसा हुआ है। ऐसे लोगों पर तत्काल सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

The post कुवैत में 42 भारतीयों की जिंदा जलकर मौत, इमारत में लगी थी भीषण आग; सोते ही रह गए लोग… appeared first on .

You Might Also Like

रूस में लैब हादसे से मचा हड़कंप, खतरनाक संक्रमण की आशंका; करीब 200 लोग निगरानी में

यमन में सऊदी अरब का बड़ा एयर स्ट्राइक, 24 घंटे में 106 हवाई हमले; हूतियों पर बढ़ा दबाव

प्रशांत महासागर में तूफान नोलो ने पकड़ी रफ्तार, 185 किमी/घंटे की हवाओं के साथ पहुंचा कैटेगरी 3

भारत के नए नक्शे पर नेपाल की आपत्ति, कालापानी-लिपुलेख को लेकर फिर बढ़ा विवाद

मंगल पर बनेगा ‘बायो-हाउस’! यीस्ट, जिलेटिन और रेत से तैयार होगा मजबूत शेल्टर

June 13, 2024 June 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली-यूपी जैसे राज्यों को कब मिलेगी राहत… मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली-यूपी जैसे राज्यों को कब मिलेगी राहत…
Next Article जी-7 में ट्रूडो से आमने-सामने होंगे PM मोदी, उठा सकते हैं अलगाववाद का मुद्दा… जी-7 में ट्रूडो से आमने-सामने होंगे PM मोदी, उठा सकते हैं अलगाववाद का मुद्दा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस
श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस
राज्य
सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या
सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या
राज्य
किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी
किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी
राज्य
332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी
332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?