By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 14 माह और नौ आतंकी हमले, 18 सैन्यकर्मी बलिदान…दस नागरिकों की हत्या, मारा न गया एक भी आतंकी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

14 माह और नौ आतंकी हमले, 18 सैन्यकर्मी बलिदान…दस नागरिकों की हत्या, मारा न गया एक भी आतंकी

Last updated: 2024/06/12 at 11:09 AM
Share
3 Min Read
14 माह और नौ आतंकी हमले, 18 सैन्यकर्मी बलिदान…दस नागरिकों की हत्या, मारा न गया एक भी आतंकी
SHARE

आतंकियों का जंगल से जिन्न की तरह निकलना। चंद मिनटों में हमला करना और फिर गायब हो जाना। पिछले एक वर्ष से आतंकी ऐसा ही कर रहे हैं। लेकिन एक बार भी इन तक सुरक्षाबल नहीं पहुंच पाए। पुंछ के भाटादूड़ियां में पांच जवानों का बलिदान, राजोरी के कंडी में पांच जवानों पर आईईडी हमला, पुंछ के डेरा गली में पांच जवान हमले में बलिदान, राजोरी के शाहदरा शरीफ में सैन्यकर्मी के भाई की हत्या, उधमपुर के बसंतगढ़ में वीडीजी सदस्य की हत्या, पुंछ के सुरनकोट में वायुसेना पर हमले में एक जवान बलिदान, रियासी, कठुआ के हीरानगर में एक जवान बलिदान और डोडा में पुलिस नाके पर हमला। सभी हमलों में एक बात समान है, आतंकी जंगल से निकलकर आए, 10 से 15 मिनट फायरिंग कर फरार हो गए। एक बात यह भी समान है कि हमले के बाद एक बार भी दहशतगर्द पकड़ में नहीं आए। पिछले 14 महीनों में नौ हमले हुए और इसमें 18 सैन्यकर्मी बलिदान हुए। दस आम नागरिकों की हत्या कर दी गई, लेकिन आतंकी एक भी नहीं मारा गया। इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ सर्च ऑपरेशन तक आकर ही खत्म हो जाती है। तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का तंत्र आतंकियों तक पहुंचने में लगा हुआ है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तमाम कोशिशों के बावजूद आतंकियों के सुरक्षित संचार नेटवर्क को सुरक्षा एजेंसियां ध्वस्त नहीं कर पाईं। औसतन हर दूसरे महीने आतंकियों ने हमला किया। राजोरी-पुंछ के जंगलों में सक्रिय आतंकी रियासी तक पहुंच गए हैं, लेकिन इन तक सुरक्षाबल नहीं पहुंच पाए। कुल मिलाकर देखा जाए तो इन आतंकियों का सक्रिय होना और हमलों को अंजाम देना खुफिया व सुरक्षा तंत्र के लिए बड़ी चूक है। पूर्व डीजीपी एसपी वैद भी कहते हैं कि यह खुफिया तंत्र के स्तर पर चूक है। जब तक आतंकियों तक पहुंचकर उनको नहीं मारेंगे, वे ऐसा की करते रहेंगे। उनका ऐसा ही प्रभाव रहेगा। लिहाजा पूरी ताकत झोंककर इनको खत्म करना होगा।

14 माह में कब-कब हुए आतंकी हमले
पहला हमला : 20 अप्रैल 2023, पुंछ भाटादुड़ियां, पांच जवान शहीद
दूसरा हमला : पांच मई 2023, राजोरी के कंडी में आईईडी हमला, 5 जवान शहीद
तीसरा हमला : 21 दिसंबर 2023, पुंछ डेरा की गली, पांच जवान शहीद
चौथा हमला : 22 अप्रैल 2024, राजोरी शाहदरा शरीफ में सैन्यकर्मी के भाई की हत्या
पांचवां हमला : 28 अप्रैल 2024, बसंतगढ़ में वीडीजी सदस्य शहीद
छठा हमला : 4 मई 2024, सुरनकोट वायुसेना काफिले पर हमला, एक जवान शहीद और छह घायल
सातवां हमला : 9 जून 2024, रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हमला, 9 की मौत
आठवां हमला: 11 जून 2024 हीरानगर के सैडा सोहल में हमला, एक जवान शहीद
नौवां हमला: 11 जून 2024 डोडा के छत्रगलां में आतंकी हमला

You Might Also Like

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

दिवाली से पहले महंगाई की मार, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ; कैसे होगी खरीदारी?

महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड

ओवैसी का मस्क पर निशाना, बोले- मोदी का विरोधी हूं, लेकिन कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण पर मच सकता है घमासान, TDP-BJP का अलग-अलग है स्टैंड… आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण पर मच सकता है घमासान, TDP-BJP का अलग-अलग है स्टैंड…
Next Article 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 और राज्यसभा की कार्यवाही 27 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 और राज्यसभा की कार्यवाही 27 जून से
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Honda 0 Alpha EV भारत में इस दिन होगी लॉन्च, दमदार डिजाइन देख देखते रह जाएंगे
Honda 0 Alpha EV भारत में इस दिन होगी लॉन्च, दमदार डिजाइन देख देखते रह जाएंगे
व्यापार
रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती
रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती
देश
दिवाली से पहले महंगाई की मार, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ; कैसे होगी खरीदारी?
दिवाली से पहले महंगाई की मार, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ; कैसे होगी खरीदारी?
देश
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?