By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के तीन श्रद्धालुओं की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से मौत, 40 से अधिक लोग घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के तीन श्रद्धालुओं की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से मौत, 40 से अधिक लोग घायल

Last updated: 2024/06/10 at 6:36 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ के तीन श्रद्धालुओं की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से मौत, 40 से अधिक लोग घायल
SHARE

रायपुर.

यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर बस से उत्तर प्रदेश गये थे। इस सड़क हादसे में बस में सवार 65 यात्रियों में से 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस घटना पर दुख जताया है।

दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए श्रद्धालुओं का शिकोहाबाद और जिला अस्पताल सैफई में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल और आईएएस श्रुति सिंह को वहां घायलों का हालचाल जानने और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करने मैंने वहां भेज दिया है। घायलों के साथ हमारी सरकार खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है। डिप्टी सीएम शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि 'आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने से 3 लोगों की मृत्यु और 30 से अधिक के घायल होने की दुखद सूचना है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद व सैफई में किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन से लगातार संपर्क कर हताहत श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज और हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। ॐ शांति।

ड्राइवर को झपकी आने से बस पलटी
बताया जाता है कि ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरकर पलट गई। घटना के दौरान अधिकांश यात्री सोये हुए थे। जिसके बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र की है। नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां धमधा निवासी 20 वर्षीय अंशु और सात वर्षीय अमित की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची की मौत हो गई। सभी यात्री छत्तीसगढ़ के हैं जो वैष्णो देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। शनिवार रात एक बजे वृंदावन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। ड्राइवर के झपकी आने से हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है।

बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और…
    — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) June 8, 2024

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘पंचायत का पैसा जनता का पैसा’, CM धामी का सख्त संदेश- एक-एक पाई का देना होगा हिसाब, बोले- ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ से करें काम….

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..

’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….

June 10, 2024 June 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नंदन डेनिम के शेयर ने पिछले 5 दिन में 18 फीसदी रिटर्न दिया  नंदन डेनिम के शेयर ने पिछले 5 दिन में 18 फीसदी रिटर्न दिया 
Next Article सतनामी समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र, कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग सतनामी समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र, कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘पंचायत का पैसा जनता का पैसा’, CM धामी का सख्त संदेश- एक-एक पाई का देना होगा हिसाब, बोले- ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ से करें काम….
Uttarakhand News: ‘पंचायत का पैसा जनता का पैसा’, CM धामी का सख्त संदेश- एक-एक पाई का देना होगा हिसाब, बोले- ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ से करें काम….
राज्य
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?