By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 2.5% वोट, सिर्फ 8 सीटों पर जीत; हाशिए पर जा रही वाम दलों की राजनीति…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

2.5% वोट, सिर्फ 8 सीटों पर जीत; हाशिए पर जा रही वाम दलों की राजनीति…

Last updated: 2024/06/06 at 11:00 AM
Share
4 Min Read
2.5% वोट, सिर्फ 8 सीटों पर जीत; हाशिए पर जा रही वाम दलों की राजनीति…
SHARE

कभी देश में प्रमुख विपक्षी दल रही रही कम्युनिस्ट पार्टी के लिए अब अस्तित्व बचाना कठिन हो रहा है।

सीटें घटने से वाम दल राष्ट्रीय राजनीति में भी अप्रासंगिक होते जा रहे हैं। गठबंधन में होने के बावजूद इस चुनाव में चार वामदल महज आठ सीटें ही जीत पाए।

यहां तक कि अपने परंपरागत गढ़ केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

आजादी के बाद कम्युनिस्ट पार्टी तीन चुनावों तक प्रमुख विपक्षी दल के रूप में रही। उसके बाद हुए चुनावों में भी वह कभी तीसरे तो कभी चौथे बड़े राजनीतिक दल के रूप में रही।

हालांकि इस बीच कम्युनिस्ट पार्टी में टूट हुई और नए दल भी बने। यह सिलसिला 2004 तक जारी रहा। उसके बाद पश्चिम बंगाल में वामपंथी सरकार का सफाया हुआ तो संसद में भी उनका प्रतिनिधित्व कम होता गया।

केरल में बड़ा झटका
केरल में माकपा के नेतृत्व में अभी भी वामदलों की सरकार है लेकिन इसके बावजूद वहां माकपा महज एक सीट ही जीत पाई।

पिछले चुनाव में भी एक ही सीट जीती थी। हालांकि वहां माकपा का मत प्रतिशत 25.82 रहा। जबकि भाकपा को 6.14 फीसदी मत मिले।

कुल 32 फीसदी वोट हासिल करने के बावजूद वाम दल महज एक सीट ही जीत पाए। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में कोई सीट नहीं मिली। पश्चिम बंगाल में वाम दलों को छह तथा त्रिपुरा में करीब 12 फीसदी वोट मिले।

तमिलनाडु में माकपा और भाकपा ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा और दो-दो सीटें जीतीं। एक सीट वह राजस्थान में जीतने में कामयाब रही।

जबकि गठबंधन में बिहार में दो सीट भाकपा-माले जीतने में जीतने में कामयाब रहा। इस प्रकार कुल आठ सीटें वाम दलों के खाते में गई जो पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दो सीट अधिक है। लेकिन जिस प्रकार से विपक्ष का प्रदर्शन इस बार बेहतर हुआ है, उसके मद्देनजर यह कम है।

2004 में वाम दलों ने किया था शानदार प्रदर्शन
2004 के चुनावों में वाम दलों ने शानदार प्रदर्शन किया था और यूपीए सरकार का हिस्सा बने थे। तब देश में कांग्रेस, भाजपा के बाद माकपा तीसरे बड़े दल के रूप में सामने आई थी।

माकपा ने 43, भाकपा ने 10, आरएसपी और फारवर्ड ब्लाक ने तीन-तीन सीटें जीती थीं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि 2004 में यूपीए सरकार में शामिल होकर कांग्रेस के साथ खड़े होने से वामदलों को नुकसान हुआ। नतीजा यह हुआ कि 2009 में उनकी सीटें 24, 2014 में 11 तथा 2019 में महज छह रह गई।

केरल में कांग्रेस गठबंधन के साथ-साथ भाजपा के बढ़ने से वामदलों को नुकसान हो रहा है। केरल में भाजपा हिन्दू मतों को अपनी तरफ खींच रही है।

पश्चिम बंगाल में वामदलों का मत भाजपा और तृणमूल की तरफ चला गया है। करीब यही हाल त्रिपुरा का है।

संसद में वामदलों की उपस्थिति कम होने से मजदूरों, वंचितों के हक की लड़ाई कमजोर होती दिखती है। संसद में वाम दलों की मजबूत उपस्थिति नीति निर्माण में एक दबाव समूह का कार्य करती थी।

यही कारण है कि मौजूदा आर्थिक नीतियों के खराब प्रभावों के खिलाफ भी संसद में आवाजें कमजोर हुई हैं।

वाम दलों का मत प्रतिशत

2004 7.85
2009 7.46
2014 4.55
2019 2.46
2024 2.54

The post 2.5% वोट, सिर्फ 8 सीटों पर जीत; हाशिए पर जा रही वाम दलों की राजनीति… appeared first on .

You Might Also Like

महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड

ओवैसी का मस्क पर निशाना, बोले- मोदी का विरोधी हूं, लेकिन कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा

एनएमडीसी सतर्कता कार्यक्रम में एनएसएल पोर्टल, क्‍वार्टर प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ

CJP की तिरंगा यात्रा में अभिजीत दीपके का विरोध, लगे मोदी-मोदी के नारे

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बटनवाला चाकू लेकर राहगीरो को धमका रहा युवक गिरफ्तार बटनवाला चाकू लेकर राहगीरो को धमका रहा युवक गिरफ्तार
Next Article 2.5% वोट, सिर्फ 8 सीटों पर जीत; हाशिए पर जा रही वाम दलों की राजनीति… 2.5% वोट, सिर्फ 8 सीटों पर जीत; हाशिए पर जा रही वाम दलों की राजनीति…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
महिला किसान दिवस पर सांची में शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन
देश
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो
राज्य
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त; 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?