By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के ट्रेलर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के ट्रेलर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट 

Last updated: 2024/06/05 at 1:09 PM
Share
3 Min Read
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के ट्रेलर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट 
SHARE

'कल्कि 2898 एडी' की चर्चा देशभर में जोरों शोरों से हो रही है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका देश भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साइंस-फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

10 जून को रिलीज होगा 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर

यह अब तक की बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बीते कुछ दिनों फिल्म को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही थीं। हर खबर के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अब इसके निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। निर्माताओं ने आज, 3 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की है। जारी हुए नए पोस्टर के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 10,जून 2024 को रिलीज किया जाएगा। 

आ चुकी है भैरव और बुज्जी एनिमेटेड सीरीज 

बीते कुछ समय से फिल्म के निर्माता लगातार नए तरीकों से फिल्म की मार्केटिंग कर रहे हैं। बीते सोमवार को ही मेकर्स ने एक पोस्ट कर जल्द ही फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी करने इशारा किया था, जिसके बाद आज फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इससे पहले भी मेकर्स ने कुछ पोस्टर्स जारी किए थे, जिससे दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया था। इसके अलावा निर्माताओं के तरफ से फिल्म के दो अहम किरदार भैरव और बुज्जी को लेकर एक एनिमेटेड सीरीज भी जारी किया था। इस सीरीज के द्वारा निर्माताओं ने फिल्म में दिखाई जाने वाली दुनिया से परिचय कराया है। 

बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, ब्रह्मानंदम, पशुपति और राजेंद्र प्रसाद जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी अश्विनी दत्त कर रहे हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म इस साल ही 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

You Might Also Like

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

एशियन गेम्स 2026 में आर माधवन के बेटे वेदांत का डेब्यू, फाइनल में नहीं बना स्थान

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनने से पहले अक्षय खन्ना ने क्यों किया था इनकार?

June 5, 2024 June 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नीदरलैंड्स बनाम नेपाल, 7वां मैच, नीदरलैंड्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की नीदरलैंड्स बनाम नेपाल, 7वां मैच, नीदरलैंड्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
Next Article लोकसभा चुनावों के नतीजों के बीच मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लोकसभा चुनावों के नतीजों के बीच मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
देश
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
देश
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?