By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिलासपुर-छत्तीसगढ़ में पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर, नौ महिला श्रद्धालु व तीन बच्चों सहित 25 लोग घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ में पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर, नौ महिला श्रद्धालु व तीन बच्चों सहित 25 लोग घायल

Last updated: 2024/06/03 at 8:15 PM
Share
2 Min Read
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ में पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर, नौ महिला श्रद्धालु व तीन बच्चों सहित 25 लोग घायल
SHARE

बिलासपुर.

रतनपुर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान पिकअप पलट गई और उसमें सवार नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित 25 लोग घायल हो गए। सभी लोग मरहीमाता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार होकर 30 श्रद्धालु मरहीमाता मंदिर जा रहे थे। रतनपुर-बेलगहना के बीच रानीबछाली मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे पिकअप पलट गई और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं घायल हो गए।

हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण 20 लोगों को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में नौ साल की दीपिका, 15 आदित्य और देवेंद्र समेत मोहित, शिवानी, रोहित, सतरूपा, नेहा और अन्य लोग शामिल हैं। गौरतलब है कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश में ऐसे मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती की बात कही गई थी, लेकिन अब भी लोग छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।

You Might Also Like

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…

बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट….

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बालोद-छत्तीसगढ़ में हल चलाते किसान को मिला कंकाल का कपाल, महिला की हत्या कर गड़ाना बता रही पुलिस बालोद-छत्तीसगढ़ में हल चलाते किसान को मिला कंकाल का कपाल, महिला की हत्या कर गड़ाना बता रही पुलिस
Next Article छत्तीसगढ़-बालोद की उप जेल में कैदी की मौत, न्यायिक जांच की मांग का एसपी-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन छत्तीसगढ़-बालोद की उप जेल में कैदी की मौत, न्यायिक जांच की मांग का एसपी-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…
बालोद सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…
छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….
बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए आवश्यक निर्देश- राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?