By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नॉर्थ कोरिया ने ताबड़तोड़ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में जापान और साउथ कोरिया; US क्यों आगबबूला?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

नॉर्थ कोरिया ने ताबड़तोड़ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में जापान और साउथ कोरिया; US क्यों आगबबूला?…

Last updated: 2024/05/31 at 12:49 AM
Share
3 Min Read
नॉर्थ कोरिया ने ताबड़तोड़ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में जापान और साउथ कोरिया; US क्यों आगबबूला?…
SHARE

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट की ओर जापान सागर में आज एक के बाद एक कुल 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं।

इससे पूर्वी एशिया में तनाव फिर से गहरा गया है। एक दिन दिनों पहले ही सनकी तानाशाह किम जोंग के शासन वाले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की तरफ कचरे से भरे ढेरों गुब्बारे भेजे थे।

अब जापान सागर की तरफ निशाना साधकर छोटी रेंज की 10 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं हैं।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने मिसाइल दागने की पुष्टि की है और कहा है कि कम दूरी के हथियारों को प्योंगयांग के सुनान क्षेत्र से दागा गया था, जो लगभग 350 किलोमीटर (215 मील) की दूरी तय कर जापान सागर में गिरे।

दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान जारी कर इन प्रक्षेपणों की निंदा की है। सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया की मिसाइलों की जद में दक्षिण कोरियाई राजधानी और कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने आ गए हैं।

इसके साथ ही दक्षिण कोरिया ने “किसी भी उकसावे का जोरदार तरीके से जवाब देने” की कसम खाई है।

उधर, जापान ने भी  इस प्रक्षेपण का “कड़ा विरोध” किया है। जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूर्वी एशिया में भू राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करने के लिए दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रही है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोई भी मिसाइल जापान के अनन्य आर्थिक क्षेत्र के अंदर नहीं गिरी, जो उसके तट से 200 समुद्री मील (370 किमी) तक फैला हुआ है।

अमेरिकी सेना की हिंद-प्रशांत कमान ने भी उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों की निंदा की है और उत्तर कोरिया से आगे किसी भी तरह की गैरकानूनी और अस्थिर करने वाली हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है।

अमेरिकी सेना ने कहा है कि हालातों की लगातार निगरानी की जाएगी। अमेरिका ने कहा कि वह कोरिया गणराज्य और जापान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के मुताबिक उत्तर कोरिया ने गुरुवार की सुबह करीब 6.14 बजे ही एक के बाद एक कुल 10 बैलिस्टिक मिसाइलें  प्योंगयांग के सुनान क्षेत्र से लॉन्च किए हैं। ये मिसाइल जापान सागर में गिरने से पहले लगभग 350 किलोमीटर तक उड़े थे।

उत्तर कोरिया की इस हरकत के बाद दक्षिण कोरिया और जापान ने क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है। अमेरिका भी उनके साथ सहयोग कर रहा है।

The post नॉर्थ कोरिया ने ताबड़तोड़ दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, खौफ में जापान और साउथ कोरिया; US क्यों आगबबूला?… appeared first on .

You Might Also Like

रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान

ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, बोले- यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पर नाराजगी, बोले- मुझे एक नहीं, 8 पुरस्कार मिलने चाहिए थे

यूएई जांच में बड़ा खुलासा: ओमानी को-पायलट हम्मामी का मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े केंद्र से संबंध होने का दावा

May 31, 2024 May 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान में भी उभर रहा निष्पक्ष दृष्टिकोण, नवाज शरीफ के कबूलनामे पर भारत का रिएक्शन… पाकिस्तान में भी उभर रहा निष्पक्ष दृष्टिकोण, नवाज शरीफ के कबूलनामे पर भारत का रिएक्शन…
Next Article चुप हूं तो समझने में भूल ना करें, वरना सात पीढ़ियों के पाप खोलकर रख दूंगा: क्यों भड़के PM मोदी… चुप हूं तो समझने में भूल ना करें, वरना सात पीढ़ियों के पाप खोलकर रख दूंगा: क्यों भड़के PM मोदी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड
अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड
खेल
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
खेल
रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
विदेश
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?