By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोटा: छात्रों की खुदकुशी कैसे रोकेगी मेटा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

कोटा: छात्रों की खुदकुशी कैसे रोकेगी मेटा…

Last updated: 2024/05/29 at 12:42 PM
Share
4 Min Read
कोटा: छात्रों की खुदकुशी कैसे रोकेगी मेटा…
SHARE

कोटा पुलिस ने फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा के साथ एक ऐसा करार किया है जिसके तहत छात्रों की खुदकुशी रोकने में वह मदद करेगी।

देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र राजस्थान के कोटा शहर पहुंचकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं।

कोटा में दर्जनों कोचिंग संस्थान इन छात्र-छात्राओं को तराशकर उन्हें मेडिकल या इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करते हैं।

लेकिन, कोचिंग हब के रूप में जाना जाने वाला यह शहर बीते लंबे वक्त से छात्रों की आत्महत्याओं के लिए सुर्खियां बना रहा है।

इंजीनियर या डॉक्टर बनने का सपना लिए देशभर से बच्चे नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) या जेईई (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा के कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेते हैं।

प्रवेश परीक्षा की तैयारी और परिवार का इतना दबाव इन छात्रों पर रहता है कि कई बार वे गलत फैसले लेते हुए अपनी जिंदगी ही खत्म कर लेते हैं।

फेसबुक करेगी पुलिस की मदद अब कोटा पुलिस ने छात्रों की आत्महत्या को रोकने के लिए अहम कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कोटा पुलिस ने मेटा के साथ मिलकर एक करार किया है।

इसके तहत अगर कोई फेसबुक या इंस्टाग्राम पर तनाव, आत्महत्या के इरादे या खुद को नुकसान पहुंचाने वाले मैसेज, फोटो या वीडियो पोस्ट करता है तो मेटा तुरंत अपने एल्गोरिदम में उसे चिह्नित कर देगी।

अगर मेटा को ऐसी कोई जानकारी दिखती है तो वह तत्काल कोटा पुलिस को अलर्ट करेगी।

कंपनी पुलिस के साथ जो जानकारी साझा करेगी उसमें पोस्ट की गई सामग्री का तकनीकी विवरण और उस व्यक्ति का विवरण होगा। इसके बाद कोटा पुलिस इस जानकारी को पूरे राज्य में संबंधित जिले की पुलिस के साथ साझा करेगी।

संबंधित जिले की पुलिस टीम वहां जाकर समय पर कार्रवाई करेगी।

साथ ही उसके परिवार वालों को भी सतर्क किया जाएगा। कोटा पुलिस ने अभय कमांड सेंटर स्थापित किया है।

इसके तहत सेंटर में आठ घंटे की शिफ्ट में चौबीसों घंटे काम करने वाली एक समर्पित टीम तैनात रहती है, जो आत्मघाती प्रवृत्तियों को इंगित करने अलर्ट पर कार्रवाई करेगी।

इसका इस्तेमाल संबंधित क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट करने के लिए किया जाएगा ताकि वे समय पर हस्तक्षेप कर सकें। कोटा में खुदकुशी कोटा में इस साल अभी तक आठ बच्चों ने खुदकुशी की है।

इसी साल अप्रैल में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 20 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी थी। रिपोर्टों के मुताबिक साल 2023 में 26 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

भारत में दुनिया की सबसे अधिक युवा आत्महत्या दर है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, साल 2020 में हर 42 मिनट में एक छात्र ने आत्महत्या की।

उसी साल, पूरे भारत में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों की 11,396 आत्महत्याएं दर्ज की गईं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि घर से दूर रह रहे कई बच्चे अलग-अलग परेशानियों के अलावा अकेलापन भी महसूस करते हैं।

कई बार वे डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं, जिसकी जानकारी न तो कोचिंग संस्थान को होती है और न ही उनके माता-पिता को।

The post कोटा: छात्रों की खुदकुशी कैसे रोकेगी मेटा… appeared first on .

You Might Also Like

एनएमडीसी ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

एनएमडीसी ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

गुजरात में UCC लागू, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार से की बात, सुनाया अपना अनुभव और बताया हिम्मत का राज

रायगढ़ बीच पर बड़ा हादसा, पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत

May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राफा में मचा कत्लेआम, बहुत अंदर तक घुसा इजरायल; किसी की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू… राफा में मचा कत्लेआम, बहुत अंदर तक घुसा इजरायल; किसी की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू…
Next Article राफा की सड़कों पर फिर उतरे इजरायली टैंक, राहत शिविरों पर नए अटैक में 21 को मार डाला… राफा की सड़कों पर फिर उतरे इजरायली टैंक, राहत शिविरों पर नए अटैक में 21 को मार डाला…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
विदेश
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
राज्य
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
राज्य
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?