By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत समेत 10 खिलाड़ियों की बदली टीमें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत समेत 10 खिलाड़ियों की बदली टीमें

News Desk
Last updated: 2026/11/11 at 6:45 PM
News Desk
Share
5 Min Read
IPL 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत समेत 10 खिलाड़ियों की बदली टीमें
SHARE

नई दिल्ली
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर जारी है। अब तक 4 बड़े ट्रेड हो चुके हैं और इस दौरान कुल 10 खिलाड़ियों की टीमें बदली हैं। आईपीएल 2026 में हर टीम को कुछ डिपार्टमेंट में कमजोरी महसूस हुई थी, उन्हीं को मजबूत करने के लिए ये ट्रेड किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि टीमें इस बार ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों को ट्रेड कर रही हैं, जो या तो कप्तान हैं या कप्तानी के दावेदार हैं। लखनऊ और मुंबई ने अपने कप्तानों को ही अच्छे गेंदबाजों के बदले ट्रेड कर लिया है।

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। लखनऊ ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था और कप्तानी भी सौंपी थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम दोनों सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब पंत 15 करोड़ रुपये की नई फीस पर दिल्ली में वापसी कर चुके हैं। इस ट्रेड में दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। वह 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर लखनऊ से खेलेंगे।

हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली
आईपीएल 2027 का सबसे बड़ा ट्रेड मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक अब 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब से खेलेंगे, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई में शामिल हुए हैं। हार्दिक का मुंबई के साथ दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है। वहीं, अर्शदीप का पंजाब के साथ आठ साल का साथ छूट गया है। उन्होंने पंजाब के लिए 96 मैचों में 111 विकेट लिए हैं।

टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी
तेज गेंदबाज टी नटराजन एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें ट्रेड करके हैदराबाद में शामिल किया गया है। नटराजन 5 करोड़ रुपये की फीस पर SRH से खेलेंगे। वहीं, लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में चले गए हैं। उनकी फीस 40 लाख रुपये होगी। नटराजन इससे पहले 2020 से 2024 तक हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे।

CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपये और जैक एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपये की फीस पर CSK में शामिल हुए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद में चले गए हैं। खलील को 4.80 करोड़ और एलिस को 2 करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है। इस ट्रेड से दोनों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों का संयोजन बदला है।

16 दिसंबर को होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। इसके बाद टीमों के पास ऑक्शन के लिए अपनी रणनीति तैयार करने का मौका होगा। इस बार मिनी ऑक्शन से पहले हुए बड़े ट्रेड ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। खासतौर पर पंत, हार्दिक और अर्शदीप जैसे बड़े खिलाड़ियों के टीम बदलने से अगले सीजन में कई टीमें बदली हुई नजर आएंगी।
 

You Might Also Like

IPL जैसी प्राइवेट क्रिकेट लीगों पर ICC का शिकंजा? 2035 तक के क्रिकेट का बनेगा रोडमैप

पंजाब किंग्स में शामिल होते ही हार्दिक पंड्या का बयान, बोले- श्रेयस अय्यर ही मेरे कप्तान

शुभमन गिल नंबर-1 पर कायम, फिर भी हुआ नुकसान; रोहित शर्मा की रैंकिंग भी गिरी

लाहौर में जहरीले स्मॉग का असर, पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी शिफ्ट

जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन

News Desk November 11, 2026 November 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत में सजेगा ऑटो इंडस्ट्री का महाकुंभ, 50 देशों की 1,750 कंपनियां होंगी शामिल भारत में सजेगा ऑटो इंडस्ट्री का महाकुंभ, 50 देशों की 1,750 कंपनियां होंगी शामिल
Next Article मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल… मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News : खटीमा में 12 नवंबर को जुटेंगे लोग, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव करेंगे जनता से खुला संवाद…..
Uttarakhand News : खटीमा में 12 नवंबर को जुटेंगे लोग, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव करेंगे जनता से खुला संवाद…..
राज्य
मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक…..
मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें…..
महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन, समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का पंजीयन….
टोकन शुरू होने के पहले दिन ही जशपुर में 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन, समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का पंजीयन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?