By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगा RAC और WL टिकट, जानें बुकिंग के नियम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगा RAC और WL टिकट, जानें बुकिंग के नियम

News Desk
Last updated: 2026/11/11 at 10:26 AM
News Desk
Share
4 Min Read
वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगा RAC और WL टिकट, जानें बुकिंग के नियम
SHARE

नई दिल्ली

अगर आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले कुछ जरूरी नियम जान लीजिए. इन ट्रेनों में रेलवे ने तत्काल टिकट की सुविधा नहीं रखी है. यानी आखिरी समय में तत्काल कोटे के तहत टिकट बुक करने का विकल्प नहीं मिलेगा. यात्रियों को केवल एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (Advance Reservation Period) के दौरान ही टिकट बुक करना होगा. इतना ही नहीं, ट्रेन में सफर के लिए कन्फर्म टिकट होना भी जरूरी है। 

आरएसी या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी. रेलवे के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में तत्काल कोटा इसलिए नहीं रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकें. रेलवे के मुताबिक वंदे भारत के स्लीपर वर्जन में बुकिंग के लिए सभी सीटें जनरल कोटे में उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को पहले से टिकट बुक करने का मौका मिल सके। 

अभी इन 3 रूट पर चल रहीं वंदे भारत स्लीपर

फिलहाल देश में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की तीन जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं. इनके रूट और ट्रेन नंबर इस प्रकार हैं:

    हावड़ा-कामाख्या-हावड़ा: ट्रेन नंबर 27575/27576
    वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी: ट्रेन नंबर 27421/27422
    बेंगलुरु-मुंबई-बेंगलुरु: ट्रेन नंबर 27651/27652

ट्रेन में 1, 2, 3 एसी कैटेगरी, टोटल 823 सीटें
पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने (BEML) ने चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) की टेक्नोलॉजी से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें डेवलप की हैं. इन ट्रेनों को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है. एक ट्रेन में कुल 16 कोच हैं. इनमें 11 एसी 3-टियर, 4 एसी 2-टियर और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं. ट्रेन में एक बार में कुल 823 यात्री सफर कर सकते हैं. इसमें एसी 3-टियर की 611, एसी 2-टियर की 188 और फर्स्ट एसी की 24 बर्थ हैं। 

टिकट कैंसिल कराने पर कितना पैसा कटेगा?
रेलवे बोर्ड के नियमों के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर में केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे. इस ट्रेन में आरएसी (RAC) और वेटिंग लिस्ट (WL) का कोई कॉन्सेप्ट नहीं रखा गया है. वंदे भारत स्लीपर का कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर समय के हिसाब से अलग-अलग चार्ज लगेगा. रेलवे बोर्ड के मुताबिक, टिकट कैंसिल कराने पर किराये में से तय रकम काटकर बाकी पैसा लौटाया जाएगा। 

72 घंटे से पहले: ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 72 घंटे से ज्यादा पहले टिकट कैंसिल कराने पर किराये का 25% कटेगा.

72 से 8 घंटे पहले: ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 72 घंटे से लेकर 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर किराये का 50% कटेगा.

8 घंटे से कम समय बचने पर: ट्रेन रवाना होने में 8 घंटे से कम समय बचा है, तो टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.

यानी अगर सफर का प्लान बदलता है, तो टिकट कैंसिल कराने में देरी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है, खासकर ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले तक अगर टिकट कैंसिल नहीं किया तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 

You Might Also Like

चिराग पासवान का बड़ा विजन, भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की तैयारी

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव, पहली ऑटोमैटिक डोर वाली नॉन-AC ट्रेन पहुंची

असम में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

भारत की ताकत बढ़ाएंगी स्वदेशी ATAGS तोपें, 48 KM तक मारक क्षमता; 2028 से सेना को मिलेगी डिलीवरी

EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

News Desk November 11, 2026 November 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत की ताकत बढ़ाएंगी स्वदेशी ATAGS तोपें, 48 KM तक मारक क्षमता; 2028 से सेना को मिलेगी डिलीवरी भारत की ताकत बढ़ाएंगी स्वदेशी ATAGS तोपें, 48 KM तक मारक क्षमता; 2028 से सेना को मिलेगी डिलीवरी
Next Article हार्दिक पंड्या की MI से विदाई! पंजाब किंग्स में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई के नए खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की MI से विदाई! पंजाब किंग्स में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई के नए खिलाड़ी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
खेल
जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन
खेल
चिराग पासवान का बड़ा विजन, भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की तैयारी
चिराग पासवान का बड़ा विजन, भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की तैयारी
देश
ईरान की धमकियों से अमेरिका में हड़कंप, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने छोड़ा घर
ईरान की धमकियों से अमेरिका में हड़कंप, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने छोड़ा घर
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?