By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….

News Desk
Last updated: 2026/11/09 at 6:12 PM
News Desk
Share
3 Min Read
जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में किसानों को खेती के नए एवं लाभकारी विकल्पों से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत दुलदुला क्षेत्र की महिला किसानों ने पहली बार गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती शुरू कर सफलता की नई राह खोली है।

हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के तहत जिला प्रशासन के सहयोग एवं सीएसओ हर्षा ट्रस्ट के सहयोग से जनपद पंचायत दुलदुला क्षेत्र में महिला किसानों को आजीविका संवर्धन से जोड़ने के लिए यह अभिनव पहल की गई है। इसके माध्यम से महिला किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

दीपावली पर्व के अवसर पर 5 नवंबर 2026 को महिला किसानों द्वारा उत्पादित गेंदा फूलों की पहली तुड़ाई की गई।
इसके बाद फूलों को बिक्री के लिए कोरबा भेजा गया, जहां महिला किसानों को कुल 8 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। दुलदुला क्षेत्र में पहली बार व्यावसायिक स्तर पर गेंदा फूल का उत्पादन एवं विपणन महिला किसानों के लिए उत्साहजनक उपलब्धि साबित हुआ है।

पारंपरिक खेती के साथ बढ़ेंगे आय के नए अवसर

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए साधनों से जोड़ना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करना है। गेंदा फूल की खेती से महिला किसान त्योहारों एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगी।

हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के माध्यम से जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की अन्य महिला किसानों को भी व्यावसायिक फूलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
यह पहल महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका संवर्धन का सकारात्मक उदाहरण बन रही है।
आने वाले समय में इससे जशपुर जिले में व्यावसायिक फूलों की खेती को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत….

जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, CM विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का किया भूमिपूजन…..

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन…..

News Desk November 9, 2026 November 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विद्यालय परिसर का किया अवलोकन, शैक्षणिक वातावरण की ली जानकारी…. दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विद्यालय परिसर का किया अवलोकन, शैक्षणिक वातावरण की ली जानकारी….
Next Article 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन….. 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….
Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….
राज्य
राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।
राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।
राज्य
स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।
स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।
राज्य
स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।
स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?