By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़े बहुमत’ से चुनाव जीतेंगे, भारतीय दूतावास में अमेरिकी विशेषज्ञ की भविष्यवाणी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़े बहुमत’ से चुनाव जीतेंगे, भारतीय दूतावास में अमेरिकी विशेषज्ञ की भविष्यवाणी…

Last updated: 2024/05/26 at 10:59 AM
Share
4 Min Read
नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़े बहुमत’ से चुनाव जीतेंगे, भारतीय दूतावास में अमेरिकी विशेषज्ञ की भविष्यवाणी…
SHARE

भारत-अमेरिका संबंधों के विशेषज्ञ रॉन सोमर्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के इतिहास में अब तक के ”सबसे बड़े बहुमत” से जीतेंगे। ‘

इंडिया फर्स्ट ग्रुप’ के संस्थापक और अग्रणी बिजनेस एडवोकेसी ग्रुप यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के पूर्व अध्यक्ष रॉन सोमर्स ने कहा कि जब चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे तो उसमें मोदी विजयी घोषित होंगे।

सोमर्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि नरेन्द्र मोदी देश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि है – 1.40 अरब की आबादी और 97 करोड़ मतदाताओं वाले देश को सात चरण की चुनावी प्रक्रिया में एकजुट करना और इसे निष्पक्ष तथा पूरी तरह से वैध बनाना, और परिणाम की सत्यता पर किसी को भी संदेह नहीं है।’’

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा बृहस्पतिवार को ‘विकसित भारत 2047’ नामक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सोमर्स ने कहा कि यह दर्शाता है कि भारत पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव से लेकर मोदी तक इस विचार के पीछे पड़ गया है कि ‘‘सुधार और भारत को 2047 मोड में लाने की नीति’’ सार्वभौमिक रही है, देश को उस विकास पथ पर कैसे लाया जाए, इसके लिए सभी को पूर्ण सर्वसम्मति से समर्थन मिला है।

इस कार्यक्रम में भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई का विशेष संबोधन और एक समिति द्वारा चर्चा भी की गई।

‘विकसित भारत 2047’ प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है। भारत के महावाणिज्यदूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में, विकसित भारत 2047 एक मिशन है जो न केवल महत्वाकांक्षा की मांग करता है, बल्कि आर्थिक विकास, मजबूत शासन सुधार, स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन और वैज्ञानिक प्रगति को शामिल करने वाली एक बहु-आयामी रणनीति की मांग करता है।

इस कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी प्रवासी, अमेरिकी अधिकारी, नीति विशेषज्ञ और विचारक समूह के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल थे। श्रीकांत प्रधान ने कहा, ‘‘ विकसित भारत 2047 की रूपरेखा में संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण शामिल होगा, जिसमें राज्य सरकारों, शिक्षा जगत, उद्योग, नागरिक समाज और भारत के युवाओं के व्यापक परामर्श और इनपुट शामिल होंगे।’’

सोमर्स ने भारत में लोकसभा चुनाव के लिए 97 करोड़ मतदाताओं के होने और चुनावी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यह वास्तव में आपको आश्चर्यचकित करता है कि हम अमेरिका में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं करा पा रहे हैं। यह वास्तव में काफी हैरान करने वाली बात है कि जब आप इसे भारत में उस स्तर पर कर सकते हैं तो हमें यहां चुनौती क्यों मिल रही है।’’

सोमर्स ने कहा कि 2047 के लिए भारत द्वारा छोड़ी जाने वाली महान विरासतों में से एक अभी मौजूदा समय में भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी देख रहे हैं और अपनी नजर रख रहे हैं कि भारत में 97 करोड़ लोग अपने गौरव, अपनी गरिमा, देश के भविष्य की महानता के लिए मतदान कर रहे हैं।

इस समय भारत में जो हो रहा है वह वास्तव में काफी असाधारण है। और इसलिए, यदि कोई चमकती रोशनी है, तो मुझे आशा है कि भारत लोकतंत्र के भविष्य के दशक में प्रवेश करते समय एक प्रकाशस्तंभ बन सकता है। ’’

The post नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़े बहुमत’ से चुनाव जीतेंगे, भारतीय दूतावास में अमेरिकी विशेषज्ञ की भविष्यवाणी… appeared first on .

You Might Also Like

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट

Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन का खतरा, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

UN में भूटान PM ने भारत को बताया सबसे करीबी और भरोसेमंद दोस्त

SIR पर चुनाव आयुक्तों में मतभेद की रिपोर्ट, EC ने दी सफाई

May 26, 2024 May 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज… छठे चरण की वोटिंग के बाद कहां खड़ी है भाजपा, पंजाब में क्या है हाल; जानें भगवा कैंप का मिजाज…
Next Article 9 साल तक की डेटिंग, फिर एक हो गए दोनों; 102 और 100 साल के जोड़े ने शादी कर किया हैरान… 9 साल तक की डेटिंग, फिर एक हो गए दोनों; 102 और 100 साल के जोड़े ने शादी कर किया हैरान…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
देश
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
देश
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?