By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

News Desk
Last updated: 2026/11/06 at 11:41 PM
News Desk
Share
3 Min Read
’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….
SHARE

रायपुर: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में शुरू किए गए प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नया आत्मविश्वास जागृत हो रहा है। इसी कड़ी में गुण्डरदेही विकासखण्ड के परसदा डंग की ‘ड्रोन दीदी’ श्रीमती भुवनेश्वरी साहू को मुख्यमंत्री की ओर से विशेष संदेश के रूप में ‘विष्णु की पाती’ प्राप्त हुई है। प्रदेश के मुखिया से आत्मीय संदेश और बधाई पत्र पाकर भुवनेश्वरी साहू की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने इस अनमोल संदेश को हमेशा के लिए सहेजने हेतु फोटो फ्रेम कराकर रख लिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी ’पाती’ के माध्यम से श्रीमती भुवनेश्वरी साहू के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्र के माध्यम से भुवनेश्वरी के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

’नमो ड्रोन दीदी’ बनकर संवारी अपनी आजीविका

जिले में ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में सक्रिय श्रीमती भुवनेश्वरी साहू ने बताया कि केंद्र व राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। योजना के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर वे आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़ीं। खेतों में आधुनिक तरीके से कीटनाशक एवं उर्वरक छिड़काव का कार्य करके वे न केवल किसानों की मदद कर रही हैं, बल्कि आज एक सम्मानजनक व सशक्त आजीविका अर्जित कर अपने परिवार को आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही हैं।

’विष्णु की पाती’ को बताया सौभाग्य, फोटो फ्रेम कराकर संजोया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्राप्त ‘विष्णु की पाती’ पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती भुवनेश्वरी साहू ने कहा कि प्रदेश के मुखिया से बधाई संदेश प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ’पाती’ में मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके साथ-साथ उनके पति और बच्चों का भी उल्लेख कर पूरे परिवार को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं, जिसे पढ़कर पूरा परिवार भावविभोर है। इस पावन संदेश को यादगार बनाए रखने के लिए उन्होंने इसे फोटो फ्रेम कराकर सुरक्षित रखा है।

श्रीमती भुवनेश्वरी साहू ने महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस तथा आगामी दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

You Might Also Like

तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….

केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…

विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..

News Desk November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
Next Article Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित… Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..
Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..
राज्य
Uttarakhand News: राज्योत्सव में अमित शाह और CM धामी ने 15 विभूतियों को किया सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
Uttarakhand News: राज्योत्सव में अमित शाह और CM धामी ने 15 विभूतियों को किया सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
राज्य
Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित…
Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित…
राज्य
तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?